विज्ञापन

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद गौतम गंभीर का 6 शब्दों वाला पोस्ट वायरल

India vs Pakistan, Gautam Gambhir reaction: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की, भारत की जीत में ईशान किशन ने 77 रन की पारी खेली और पाक गेंदबाजों के होश उड़ा कर रख दिए.

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत के बाद गौतम गंभीर का 6 शब्दों वाला पोस्ट वायरल
India vs Pakistan, Gautam Gambhir vs PAK: गंभीर का पहला रिएक्शन

Gautam Gambhir reaction viral: पाकिस्तान को बुरी तरह से हराने के बाद भारतीय टीम को कोच गौतम गंभीर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, भारत की जीत के बाद भारतीय फैन्स टीम इंडिया को सोशल मीडिया की ओर से बधाई संदेश भेज रहे हैं. इस बीच, IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने टीम इंडिया को मैदान पर उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी. उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर की भी उनके ‘मैनेजमेंट' के लिए तारीफ़ की. जिसके बाद गंभीर ने इस पोस्ट पर रिएक्ट किया, गंभीर का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. गंभीर ने IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के पोस्ट पर रिएक्ट किया और लिखा, "आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद."

हार्दिक पंड्या से पहला ओवर करवाना रहा मैच का टर्निंग प्वाइंट

स्पिन के अनुकुल पिच पर हार्दिक पंड्या ने पहला ओवर हार्दिक पंड्या से करवाया. हार्दिक ने अपने कप्तान और कोच की रणनीति को सही साबित किया और पहले ही ओवर में साहिबज़ादा फरहान को आउट कर पहले ही ओवर से पाकिस्तान को मैच से बाहर कर दिया. 

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK: गौतम गंभीर की रणनीति में ऐसे फंसा पाकिस्तान, दुनिया हैरत में, शाहिद अफरीदी को भी मिला सीधा जवाब

ये भी पढ़ें-  IND vs PAK: क्रिकेट जानते नहीं हैं, चेयरमैन बन गए हैं…नाकाबिल, जाहिल…', पाक की हार के बाद नकवी पर बरसे शोएब अख़्तर

ईशान किशन प्लेयर ऑफ द मैच

कोलंबो में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से उस्मान खान ने 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जबकि शाहीन अफरीदी ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com