विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2017

टीम इंडिया के नवनियुक्‍त कोच रवि शास्त्री के वेतन पर फैसला करेगी चार सदस्यीय समिति

तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ने शास्त्री को मुख्य कोच चुना जबकि राहुल द्रविड़ और जहीर खान को विशिष्ट विदेशी दौरों के लिए क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी सहायक नियुक्त किया.

टीम इंडिया के नवनियुक्‍त कोच रवि शास्त्री के वेतन पर फैसला करेगी चार सदस्यीय समिति
टीम इंडिया के मुख्‍य कोच रवि शास्‍त्री (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: प्रशासकों की समिति (सीओए) ने टीम इंडिया के नवनियुक्त मुख्य कोच रवि शास्त्री और सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों के वेतन पर फैसला करने के लिए शनिवार को चार सदस्यीय समिति का गठन किया जिसमें बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और सीईओ राहुल जौहरी भी शामिल हैं. समिति के अन्य सदस्य सीओए में शामिल डाइना इडुल्जी और बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी हैं. यह समिति 19 जुलाई को बैठक करेगी. शनिवार को सीओए की बैठक के बाद यह फैसला किया गया. तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति ने शास्त्री को मुख्य कोच चुना जबकि राहुल द्रविड़ और जहीर खान को विशिष्ट विदेशी दौरों के लिए क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी सहायक नियुक्त किया.

नयी समिति अपनी सिफारिशों की रिपोर्ट 22 जुलाई को सीओए को सौंपेगी. भारतीय क्रिकेट टीम 19 जुलाई को श्रीलंका दौरे पर जा रही है इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि जहीर और द्रविड़ टीम के साथ जाएंगे या नहीं. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 26 जुलाई से खेला जाएगा.



ये भी पढ़ें...
कोच बनने के बाद बोले रवि शास्त्री - असली विराट कोहली तो अब देखने को मिलेगा
रवि शास्‍त्री को कोच बनाने पर गांगुली को था ऐतराज, जहीर को बॉलिंग कोच बनाने के बाद ही हुए राजी : सूत्र
जहीर खान की मौजूदगी के बावजूद अपने इस पूर्व सहयोगी की वापसी के लिए अड़ सकते हैं रवि शास्‍त्री...
टीम इंडिया के नए कोच रवि शास्‍त्री बोले, 'खिलाड़ि‍यों का ट्यूटर बनने का मेरा कोई इरादा नहीं है'
टीम इंडिया के सपोर्ट स्‍टाफ में जहीर खान और राहुल द्रविड़ की नियुक्ति पर BCCI ने जारी किया यह स्‍पष्‍टीकरण...
टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री और सौरव गांगुली के बीच अभी भी सब कुछ ठीक नहीं!

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Committee Of Administrators, CoA, Four-member Panel, Team India Head Coach, Ravi Shastri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com