विज्ञापन
This Article is From May 26, 2022

मैच के बीच में सुरक्षा घेरा तोड़ विराट से मिलने पहुंचा फैन, बाद में कोहली ने उतारी नकल, देखिए VIDEO

विराट यह नजारा देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. उन्होंने उन सुरक्षाकर्मियों की नकल उतारकर हंसने लगे. 

मैच के बीच में सुरक्षा घेरा तोड़ विराट से मिलने पहुंचा फैन, बाद में कोहली ने उतारी नकल, देखिए VIDEO
इस मैच में आरसीबी ने 14 रनों से जीत हासिल की
नई दिल्ली:

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में बैंगलोर ने 14 रनों से जीत हासिल कर ली है और दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ खेलेगी. कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में जब आरसीबी फील्डिंग कर रही थी उस दौरान एक फैन मैदान पर सुरक्षा घेरा तोड़कर घुस  आया था जो सीधे विराट कोहली (Virat Kohli) की तरफ भागा आ रहा था. 

यह पढ़ें- LSG vs RCB, Eliminator: इस वजह से शास्त्री ने लखनऊ की हार के बाद केएल राहुल की एप्रोच पर उठायी उंगली

आपको बता दें कि इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह विराट का फैन सीधे हाथ जोड़कर विराट की तरफ भागा हुआ आ रहा है विराट ने सुरक्षाकर्मियों की तरफ  इशारा किया कि उन्हें रोकिए. इसके बाद दो सुरक्षाकर्मी उस फैस को कंधे पर उठा ले गए. विराट यह नजारा देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए. उन्होंने उन सुरक्षाकर्मियों की नकल उतारकर हंसने लगे. 

यह भी पढ़ें- रिद्धिमान साहा ने छोड़ा बंगाल क्रिकेट टीम का WhatsApp Group, जानिए किस बात से हैं नाराज

अक्सर इस तरह से क्रिकेटरों के फैंस सुरक्षाघेरा तोड़कर मैदान पर घुस जाते हैं लेकिन बाद में उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाता है. क्योंकि अभी  सभी खिलाड़ी बायोबबल में क्रिकेट खेल रहे हैं तो किसी भी फैंस के साथ अभी मिल भी नहीं सकते शायद इसी लिए विराट कोहली ने मिलने से मना कर दिया और खुद को दूर कर लिया होगा. 

अगर आईपीएल की बात करें तो आरसीबी की इस मैच में जीत के हीरो रहे रजत पाटीदार जिन्होंने एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में खेलने हुए इस नॉकआउट मुकाबले में शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका दिया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bangalore, Lucknow Super Giants, Indian Premier League 2022, Cricket, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com