विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From May 05, 2022

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

Read Time: 19 mins
सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

...रन चेज़...

इसी बीच हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें भुवनेश्वर कुमार, श्रेयस गोपाल और शॉन एबॉट ने 1-1 विकेट निकालकर दिया| वहीँ और किसी भी गेंदबाज़ के हाथ विकेट नहीं आ पाई| अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या केन की सेना 208 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल करते हुए 2 पॉइंट्स अर्जित कर पायेगी? या फिर दिल्ली के दबंग इस स्कोर को डिफेंड करते हुए 2 अंक ले जायेंगे? इन सभी सवालों के जवाब रन चेज़ में हमें मिल जाएगा|    

बीच के ओवरों में हैदराबाद के फील्डरों से हुई कुछ गलतियाँ जिसमे पॉवेल के दो कैच ड्रॉप भी शामिल थे और इसका खामियाजा केन की सेना को भुगदना पड़ा| जिसके बाद रोवमन पॉवेल (67) नाबाद ने तूफ़ानी रूप अपनाया और बड़े-बड़े सिक्स लगाते हुए दिल्ली के लिए अपना पहला अर्धशतक जड़ दिया| वहीँ पॉवेल ने अंत तक क्रीज़ पर वॉर्नर के साथ मिलकर बल्लेबाज़ी की और चौथे विकेट के लिए 122 रनों की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम के स्कोर को 207 रनों तक पहुँचाया|

वहीँ कप्तान रिषभ पंत (26) ने आकर शुरुआत में संभलकर खेला और जैसे ही गेंद पाले में मिली उसे स्टैंड्स तक पहुँचाने लगे| इसी बीच श्रेयस गोपाल की तीन गेंद पर तीन छक्का लगाने के बाद उसी ओवर में पंत ने अपना विकेट गंवा दिया| एक समय ऐसा लगा रहा था कि दिल्ली की टीम 170 के करीब भी नहीं जा पाएगी लेकिन एक छोर से डेविड वॉर्नर (92) नाबाद ने ताबड़तोड़ अंदाज़ को बरकरार रखा और बाउंड्री समय-समय पर लगाते रहे| इसी बीच उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया|

कार्तिक त्यागी और कप्तान केन विलियमसन के द्वारा रोवमन पॉवेल का छोड़ा गया कैच काफ़ी महंगा पड़ा!! वॉर्नर शो के साथ दिखाई दिया रोवमन पॉवेल का दम!!! अपनी पुरानी टीम के ख़िलाफ़ डेविड वॉर्नर साहब ने खेली नाबाद 92 रनों की पारी!!! जिसकी बदौलत दिल्ली की टीम ने हैदराबाद के सामने 208 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई दिल्ली की टीम को पहले ही ओवर में मंदीप सिंह (0) के रूप में बड़ा झटका लगा| हालाँकि मिचेल मार्श (10) ने आकर कुछ बड़े शॉट लगाते हुए वॉर्नर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 37 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की लेकिन शॉन एबॉट की गेंद पर कैच आउट हो गए|

19.6 ओवर (1 रन) बाई के रूप में आया सिंगल| इसी के साथ 207 रनों पर दिल्ली की पारी का हुआ अंत| यानी अब हैदराबाद के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा गया है| इस गेंद पर बाउंसर मारी गई जो बल्लेबाज़ को बीट करते हुए कीपर की तरफ गई| वहां से बाई का एक रन भाग लिया गया|

19.5 ओवर (4 रन) एक और कड़क चौका! इस बार भी कवर्स फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| लगातार आगे डाली जा रही गेंद जिसपर कड़ा प्रहार किया जा रहा है| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: Rovman Powell hits Umran Malik for a 4! DC 206/3 (19.5 Ov). CRR: 10.39

19.4 ओवर (4 रन) चौका! बाप रे बाप!!! 157 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से डाली गई ये गेंद| शॉट उससे दुगनी स्पीड से कवर्स की तरफ खेला गया और ज़मीनी प्रहार से चार रन हासिल किया| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: Rovman Powell hits Umran Malik for a 4! DC 202/3 (19.4 Ov). CRR: 10.27

19.3 ओवर (4 रन) चौका! टॉप एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद जहाँ से किस्मत का चौका मिल गया| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: Rovman Powell hits Umran Malik for a 4! DC 198/3 (19.3 Ov). CRR: 10.15

19.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

19.1 ओवर (6 रन) छक्का! पॉवेल का इस लीग का पहला अर्धशतक| पॉवेल का पॉवर दिखा है| क्या पारी खेली है अपनी टीम के लिए| वाह जी वाह!! इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ उठाकर मारा और एक बड़ा सिक्स हासिल किया| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: FIFTY! Rovman Powell completes 55 (30b, 0x4, 6x6). DC 194/3 (19.1 Ovs). CRR: 10.12

18.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया| ये एक डॉट बॉल हुई| 188/3 दिल्ली|

18.5 ओवर (4 रन) चौका! एक और बाउंड्री इसी के साथ 92 के स्कोर पर पहुंचे वॉर्नर!! इस गेंद को मिड विकेट की तरफ हीव किया था| फील्डर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए बॉल को रोकने के लिए डाईव लगाई लेकिन गेंद उनके नीचे से निकल गई और चौका मिल गया| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: David Warner hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! DC 188/3 (18.5 Ov). CRR: 9.98

18.4 ओवर (4 रन) चौका! लेंथ गेंद को रूम बनाकर बोलर के ऊपर से हवा में लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: David Warner hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! DC 184/3 (18.4 Ov). CRR: 9.86

18.3 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और फाइन लेग की ओर गई जहाँ गैप से एक रन मिला|

18.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

18.1 ओवर (4 रन) चौका! ये क्या शॉट था!! अब इसे क्या नाम दूँ? लैप शॉट या स्विच हिट? रिवर्स मारना चाहते थे, भुवि ने लेग स्टम्प के बाहर जड़ में डाली गेंद| वॉर्नर ने ये देखते हुए उसे उल्टा घुमते हुए स्लाइस किया थर्ड मैन की तरफ जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: David Warner hits Bhuvneshwar Kumar for a 4! DC 178/3 (18.1 Ov). CRR: 9.8

17.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| 174/3 दिल्ली|

17.5 ओवर (6 रन) छक्का! लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर एडेन का एक भरसक प्रयास लेकिन गेंद उनके ऊपर से निकल गई और सीमा रेखा के पार गिर गई| बाप रे बाप काफी ऊंची हवा में खिल गई थी ये बॉल| ऊपर रखी गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मार दिया था| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: It's a SIX! Rovman Powell hits Kartik Tyagi. DC 174/3 (17.5 Ov). CRR: 9.76

17.4 ओवर (1 रन) सिंगल!! एक और यॉर्कर!! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

17.3 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! एक बार फिर से जड़ में डाली गई गेंद| वॉर्नर ने बल्ला चलाया लेकिन अम्पायर नहीं हो पाया|

17.3 ओवर (1 रन) वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर| ट्रैम लाइन से काफी दूर| वाइड दे दी गई|

17.2 ओवर (0 रन) बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

17.1 ओवर (1 रन) हवा में गेंद| लॉन्ग ऑन फील्डर ने इसे रोकना चाहा लेकिन उनके आगे गिर गई बॉल| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

16.6 ओवर (0 रन) बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|

16.5 ओवर (4 रन) चौका! ओह!! ये तो खतरनाक शॉट था सामने की तरफ| बोलर ने उसपर हाथ लगाने का भी प्रयास किया लेकिन उँगलियों से लगकर लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार निकल गई गेंद| इतना खतरनाक शॉट था कि बोलर भी उसे रोक नहीं पाया| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: David Warner hits Sean Abbott for a 4! DC 165/3 (16.5 Ov). CRR: 9.8

16.4 ओवर (1 रन) सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|

16.3 ओवर (6 रन) बैक टू बैक छक्का! एक और बार छोटी गेंद!! इस बार भी बल्लेबाज़ ने बल्ला चलाया| पुल किया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और आधा दर्जन रन बटोर लिया| कैच छूटा और अब उसका नुक्सान हैदराबाद को उठाना पड़ रहा है| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: It's a SIX! Rovman Powell hits Sean Abbott. DC 160/3 (16.3 Ov). CRR: 9.7

16.2 ओवर (6 रन) छक्का! अरे ये गजब शॉट है!! ये है कैरेबियन पॉवर!! अपनी ताक़त का प्रदर्शन किया| लेंथ बॉल को लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से छक्का मारना आसान बात नहीं होती| काफी दूर जाकर गिरी है ये गेंद| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: It's a SIX! Rovman Powell hits Sean Abbott. DC 154/3 (16.2 Ov). CRR: 9.43

16.2 ओवर (1 रन) वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद| अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|

16.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|

बोलिंग चेंज!!! शॉन एबॉट को लाया गया है...

टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! बाकी बची 24 गेंदों पर अब दिल्ली के बल्लेबाज़ ताबड़तोड़ हमला करते हुए दिखेंगे...

15.6 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ गेंद| वॉर्नर ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला लेकिन फील्डर वहां तैनात थे| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| 147/3 दिल्ली|

15.5 ओवर (1 रन) बेहतरीन यॉर्कर भुवि द्वारा| अच्छी वापसी| पॉवेल ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|

15.4 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार पुल शॉट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का| संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी और मिला छह रन| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: It's a SIX! Rovman Powell hits Bhuvneshwar Kumar. DC 146/3 (15.4 Ov). CRR: 9.32

15.3 ओवर (2 रन) पटकी हुई गेंद पर कड़क पुल शॉट लगाया| मधि विकेट फील्डर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए बॉल को रोका, दो रन टीम के लिए बचाए|

15.2 ओवर (0 रन) इस बार जड़ में डाली गई गेंद को पॉवेल ने ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हो पाया|

15.1 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Pat Cummins big statement after lose first qualifier match vs kkr claiming win in qualifier 2 of ipl 2024
सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
from stephen fleming to vvs laxman Who can replace rahul dravid as team india head coach who is your first choice
Next Article
from stephen fleming to vvs laxman Who can replace rahul dravid as team india head coach who is your first choice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;