
...रन चेज़...
वहीँ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने आई दिल्ली टीम के कप्तान रिषभ पंत ने इसी बीच कुल 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें शार्दुल ठाकुर,खलील अहमद,अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट निकालकर दिया| अब देखना होगा कि दिल्ली की टीम किस सोच के साथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आते हैं और क्या लक्ष्य को हासिल करते हुए इंडियन टी20 लीग में अपनी तीसरी जीत हासिल कर पाते हैं? या फिर बैंगलोर के हाथ लगेगी इस सीज़न की चौथी जीत?
एक समय ऐसा लग रहा था कि बैंगलोर की टीम 160रनों के भी करीब नहीं जा पाएगी| लेकिन तभी मैदान पर आए शाहबाज़ अहमद (32) नाबाद ने संभलकर दिनेश कार्तिक (66) के साथ बल्लेबाज़ी करने लगे कार्तिक ने तूफ़ानी अंदाज़ में अपना अर्धशतक भी पूरा किया| हालाँकि इसे पहले कार्तिक को 5 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के गेंदबाजों को फिर विकेट हासिल करने का मौका नहीं दिया और अपनी टीम के रन गति को आगे की ओर ले जाने लगे| हालाँकि अंतिम के ओवरों में दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी किया और 97 रनों की अहम अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए अपनी टीम के स्कोर को 189 रनों तक पहुँचाया|
लेकिन सबसे बड़ा झटका तब लगा जब विराट कोहली (12) ने अपना विकेट एक और दफा रन आउट के रूप में गंवाया और पवेलियन की ओर लौट गए| इस टाइम तक बैंगलोर की टीम पूरी तरह से लड़खड़ाती हुई नज़र आई| लेकिन एक छोर पकड़कर ग्लेन मैक्सवेल (55) ने बड़े हिट को लगाते रहे और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| हालाँकि उसके कुछ ही समय बाद मैक्सवेल का शिकार कुलदीप ने कर लिया|
बेहतरीन साझेदारी यहाँ पर दो इनफॉर्म बल्लेबाजों के बीच में देखने को मिली!! जी हाँ शाहबाज़ और कार्तिक के बीच में हुए 6वें विकेट के लिए 97 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर बैंगलोर की टीम ने दिल्ली के सामने 190 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई फाफ की टीम ने शुरुआत में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गँवा दिया जिसमे पहले अनुज रावत शून्य के स्कोर पर अपना विकेट गँवा दिया तो उसके बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस (8) ने खलील अहमद की गेंद पर कैच आउट हो गए|
19.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| 17 रन इस आखिरी ओवर से आये| 189 रनों पेर बैंगलोर की पारी का हुआ अंत| यानी अब दिल्ली के सामने 190 रनों का लक्ष्य| इस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से सिर्फ सिंगल ही मिल पाया|
19.6 ओवर (1 रन) वाइड! एक और वाइड!! तीसरी इस ओवर की| बचने को देखा लेकिन बाहर डाल दिया|
19.6 ओवर (1 रन) वाइड! एक और वाइड!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर, बचने को देख रहे हैं कुलदीप|
19.5 ओवर (6 रन) छक्का! जांबाज़ हैं शाहबाज़!! इस गेंद को जैसे ही अपने पाले में देखा, सामने की तरफ उठाकर मार दिया, 81 रनों का लम्बा छक्का हासिल हो गया|
19.5 ओवर (1 रन) वाइड! टर्न होकर ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर चली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
19.4 ओवर (1 रन) ये भी अच्छी गेंद, लो फुल टॉस!! मिड विकेट पर खेला, गैप से एक रन हासिल हुआ|
19.3 ओवर (4 रन) चौका! लैप शॉट!! थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद, फील्डर पीछे गए लेकिन बॉल को रोक नहीं पाए|
19.2 ओवर (2 रन) बढ़िया गेंद, पैर पकड़कर डाली गई| स्वीप किया, स्क्वायर लेग पर गई, गैप से दो भाग लिए| बढ़िया रनिंग|
19.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल, स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|
18.6 ओवर (4 रन) चौका! शॉर्ट आर्म जैब!! शॉटपिच डाली गई गेंद को पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी? 172/5 बैंगलोर, अभी भी 6 गेंद शेष|
18.5 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर से डाली गई गेंद पर स्वीप शॉट लगाते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
18.4 ओवर (0 रन) ये अच्छी गेंद शार्दूल द्वारा, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
18.3 ओवर (6 रन) छक्का! ओहोहो!! पिछली गेंद पर एलबीडबल्यू मिल जाता तो कार्तिक वापिस चले जाते लेकिन नॉट आउट दिए गए तो अब छक्का मारेंगे ही| पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई|
18.2 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! बाल बाल बचे कार्तिक!! फील्डिंग टीम ने एलबीडबल्यू की अपील की, अम्पायर ने ऊँगली उठाई, बल्लेबाज़ द्वारा रिव्यु लिया गया जो उनके हक़ में गया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि बल्ला लगकर गई थी गेंद इस वजह से फील्ड अम्पायर को अपना फैसला बदलना पड़ा|
18.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
17.6 ओवर (4 रन) चौका! बैंगलोर मचाये शोर, दिनेश कार्तिक, वंस मोर,वंस मोर!! इस बार गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर बॉल को सामने की तरफ मारा और चौका बटोरा| 28 रनों का ये बड़ा ओवर आया|
17.5 ओवर (6 रन) छक्का! एक बार फिर स्लॉट में और फिर गेंद को भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बल्लेबाज़ से बचना इस साल काफी मुश्किल है| इस बार भी गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी|
17.4 ओवर (6 रन) छक्का! तीन बाउंड्री के बाद एक मैक्सिमम!! 150 का आंकड़ा बैंगलोर ने छुआ!! शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| इस खिलाड़ी की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम|
17.3 ओवर (4 रन) चौको की हैट्रिक लगाई है कार्तिक ने यहाँ पर| पूरी तरह से गेम को कंट्रोल करते हुए| इस बार मिड ऑफ़ को ऊपर किया और उसे के पास से गैप बटोर लिया|
17.2 ओवर (4 रन) चौका!! अहाहाहा!! दिनेश कार्तिक यु ब्यूटी!! ऐसा लगा कि एबी डीविलियर्स वाला शॉट लगा दिया| थर्ड मैन की दिशा में खेला इस गेंद को ऑफ़ स्टम्प पर जाकर और बाउंड्री हासिल कर ली|
17.1 ओवर (4 रन) चौका! लैप शॉट!! थर्ड मैन की दिशा में गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गए| लेफ्ट का सिगनल दिखाकर राईट में मार दिया|
16.6 ओवर (2 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| 132/5 बैंगलोर|
16.5 ओवर (1 रन) लैप शॉट का प्रयास!! टो एंड से लगकर कवर्स की दिशा में गई गेंद, रन भाग लिया|
16.4 ओवर (0 रन) कोण से बाहर निकाली गई गेंद, बल्ला चलाया, अंदरूनी किनारा लेकर टप्पा खाने के बाद कीपर तक गई बॉल, कोई रन नहीं हो पाया|
16.3 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार स्लॉग स्वीप!!! दिनेश कार्तिक स्पेशल!! कमाल की बल्लेबाज़ी कार्तिक द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए, खुलकर खेलने का प्रयास और इस शॉर्ट में वो आत्मविश्वास भी झलका|
16.2 ओवर (2 रन) ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए डीप पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर अक्षर बॉल पर आये लेकिन दो रनों से नहीं रोक सके|
16.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की गेंद को हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
15.6 ओवर (1 रन) एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| इस गेंद को कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| 120/5 बैंगलोर, 24 गेंद शेष!! कितना स्कोर बनेगा अब?
15.5 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| कोई रन नहीं|
15.4 ओवर (1 रन) पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल किया, डीप फील्डर द्वारा बेहतरीन वर्क, एक ही रन दिया|
15.3 ओवर (1 रन) फुल गेंद को कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
15.2 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल, ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन की ओर, सिंगल पूरा किया
15.1 ओवर (1 रन) बैकफुट पंच कवर्स की दिशा में किया गया| फील्डर डीप में तैनात, एक ही रन मिल पाया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
स्वागत है आपका हमारे साथ इस रन चेज़ में जहाँ 189 रनों को डिफेंड करने फील्ड पर आई है फाफ एंड आर्मी| इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिल्ली के लिए सलामी जोड़ी के रूप में शॉ और वॉर्नर आये हैं| जबकि पहला ओवर लेकर सिराज तैयार...