विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2020

DC vs RCB: आईपीएल मे पहली बार अश्विन ने विराट कोहली को किया आउट, विकेट लेने के बाद उछल पड़े

DC vs RCB: आईपीएल के 55वें मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 24 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में कोहली केवल 2 चौके और 1 छक्का ही जमाने में सफल रहे. कोहली को ऑफ स्पिनर अश्विन(Ravichandran Ashwin) ने अपनी बेहदतरीन गेंद पर कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा

DC vs RCB: आईपीएल मे पहली बार अश्विन ने विराट कोहली को किया आउट, विकेट लेने के बाद उछल पड़े
DC vs RCB: आईपीएल मे पहली बार अश्विन ने विराट कोहली को किया आउट, विकेट लेने के बाद उछल पड़े

DC vs RCB: आईपीएल के 55वें मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 24 गेंद पर 29 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी में कोहली केवल 2 चौके और 1 छक्का ही जमाने में सफल रहे. कोहली को ऑफ स्पिनर अश्विन(Ravichandran Ashwin) ने अपनी बेहदतरीन गेंद पर कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा. आईपीएल के इतिहास में पहली बार अश्विन ने कोहली को आउट किया है. ऐसे में जब अश्विन ने कोहली को आउट किया तो काफी जश्न मनाते हुए नजर आए. कोहली और अश्विन का आईपीएल में 19 दफा आमना-सामना हुआ है. इस अहम मुकाबले में अश्विन ने 4 ओवर की गेंदबाजी की और 18 रन देककर कोहली को विकेट लेने में सफल रहे. कोहली ने 29 रन पर आउट होने से पहले एक बार आउट होने से बचे थे. अक्षर पटेल की गेंद पर उनका कैच छूटा था. इस सीजन कोहली अपने रंग में नजर नहीं आए हैं. भले ही कोहली ने 14 मैच में 460 रन बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक शामिल रहा है. 

IPL 2020: क्रिस गेल हुए इमोशनल, बोले- मेरा सीजन खत्म, आप IPL देखते रहें..

इस सीजन में केएल राहुल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. केएल राहुल ने 670 रन आईपीएल 2020 में बनाए हैं. आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली अब चौथे नंबर पर आ गए हैं. दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजी करने से पहले 471 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर फाफ डु प्लेसी है.

अहम मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. देवदत्त पडिकल ने कमाल करते हुए अपने आईपीएल करियर का 5वां अर्धशतक जमा दिया. इस सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वालेबल्लेबाज भी पडिकस बने हैं. उन्होंने केएल राहुल की बराबरी की है. केएल राहुल ने भी 5 अर्धशतक जमाए हैं.  

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Ravichandran Ashwin, Indian Premier League 2020, Royal Challengers Bangalore, Delhi Capitals, Delhi Capitals Vs Royal Challengers Bangalore 11/02/2020 Ddbc11022020197742, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com