विज्ञापन

DC vs MI: 'अब मैं हालात के हिसाब से खेलता हूं', रिजवी ने किया खुलासा, एक साल में किन पहलुओं पर किया काम

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: समीर रिजवी ने लगातार दूसरा अर्द्धशतक जड़ा. और यह पारी उन्हें जरूर अगरकर एंड कंपनी की नजरों में लाएगी

DC vs MI: 'अब मैं हालात के हिसाब से खेलता हूं', रिजवी ने किया खुलासा, एक साल में किन पहलुओं पर किया काम
Indian Premier League 2026: समीर रिजवी
X: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में  शनिवार को मुंबई इंडियंस ने सोचा भी नहीं होगा कि दिल्ली के  घर में उसे दिल्ली के हाथों ऐसी हार करारी हार मिलेगी. बहरहाल, ऐसा हुआ, तो पूरी तरह से जिम्मेदार रहे समीर रिजवी. रिजवी ने सिर्फ 51 गेंदों पर 7 चौकों और इतने ही छक्कों से मैच को मुंबई से छीन लिया.  दिल्ली को इस सीजन की लगातार दूसरी जीत दिलाने में समीर रिजवी ने मैच के बाद कहा कि उन्होंने पिछले एक साल में अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम किया है. समीर को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

मुबंई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के बाद समीर ने कहा, 'मैंने खुद पर बहुत मेहनत की है, क्योंकि पिछले साल से अब तक बहुत सारे बदलाव आए हैं. मैंने अपनी सभी कमजोरियों पर काम किया.  मुझे तेज गेंदबाजों के खिलाफ कुछ दिक्कतें होती थीं. इसलिए मैंने पूरे साल उस पर बहुत काम किया. अब मेरी मेहनत रंग ला रही है और मैं अच्छी बैटिंग कर रहा हूं. आपने जो बात कही वो पूरी तरह से सही है कि कभी-कभी जब कोई खिलाड़ी अपनी लय में होता है, तो उसे गेंद अलग ही नजर आती है.' समीर ने बताया कि वह मैच की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी करते हैं. 

उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा हालात के हिसाब से खेलने की कोशिश करता हूं. अगर हालात बदल रहे होते हैं, तो मैं दोनों पारियों में उसी हिसाब से खेलता हूं. शुरुआत में हमारे हालात ऐसे थे कि थोड़ा समय लेना जरूरी था. इसलिए मैंने अपना समय लिया. फिर हालात के हिसाब से जब मैं विकेट पर जम गया, तो मैंने अपने शॉट्स खेले और गेंद को आखिर तक देखने की कोशिश की.' बल्लेबाजी को लेकर बात करते हुए समीर ने कहा, 'अब मैं कोशिश करता हूं कि जब भी मैं ऐसे हालात में बल्लेबाजी करने आऊं, तो थोड़ा समय लूं, क्योंकि समय के साथ आप विकेट पर जम जाते हैं, तो आप हालात को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं और उसी हिसाब से खेल सकते हैं. फिर आपको इस बात का ज्यादा दबाव महसूस नहीं होता कि आगे क्या करना है. एक बार जब आप क्रीज पर जम जाते हैं, तो बैटिंग में चीजें आसान हो जाती हैं.' उन्होंने कहा, 'यह किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत अहम समय होता है, क्योंकि अगर आप यहां रन बनाते हैं और अच्छी बैटिंग करते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है. आपको आगे बढ़ने के ज्यादा खेलने के और बड़े मंचों पर मौके पाने के अवसर भी मिलते हैं. यह बहुत अच्छी बात है.' 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com