विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2020

वर्ल्‍डकप 2023 में भी एरॉन फ‍िंच के साथ ओपन‍िंग करेंगे, David Warner ने द‍िया यह रोचक जवाब...

IND vs AUS 1st ODI: वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ ऑस्‍ट्रेल‍िया की 10 विकेट की जीत में वॉर्नर 128 रन बनाकर नाबाद रहे थे. मुंबई में मंगलवार को खेले गए इस मैच में ऑस्‍ट्रेल‍िया के कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch)ने भी नाबाद 110 रन की पारी खेली थी

वर्ल्‍डकप 2023 में भी एरॉन फ‍िंच के साथ ओपन‍िंग करेंगे, David Warner ने द‍िया यह रोचक जवाब...
मुंबई वनडे मैच में नाबाद 128 रन की जोरदार पारी खेलने वाले David Warner मैन ऑफ द मैच रहे
  • वॉर्नर ने कहा-हमें पत्‍न‍ियों से पूछना पड़ेगा
  • हम दोनों उस समय 36-37 वर्ष के हो जाएंगे
  • मैच में वॉर्नर ने खेली थी नाबाद 128 रनों की पारी
मुंबई:

India vs Australia, 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कहा है कि वह यहां वनडे सीरीज के शुरुआती मैच में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)के यॉर्कर और बाउंसर से हैरान रह गये थे. वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ ऑस्‍ट्रेल‍िया की 10 विकेट की जीत में वॉर्नर 128 रन बनाकर नाबाद रहे थे. मुंबई में मंगलवार को खेले गए इस मैच में ऑस्‍ट्रेल‍िया के कप्तान एरॉन फिंच (Aaron Finch)ने भी नाबाद 110 रन की पारी खेली थी जिससे ऑस्ट्रेलिया ने काफी ओवर रहते जीत हासिल कर ली थी. वॉर्नर ने मुंबई में फ‍िंच के साथ पहले व‍िकेट के ल‍िए 258 रन की अव‍िज‍ित साझेदारी की. जब उनसे पूछा गया क‍ि क्‍या वे दोनों (वॉर्नर और फ‍िंच) वर्ष 2023 के वर्ल्‍डकप में भी ओपन‍िंग करने के बारे में सोच रहे है, इसका जवाब वॉर्नर ने रोचक अंदाज में द‍िया. उन्‍होंने कहा, 'हम इस बारे में पहले अपनी पत्‍न‍ियों से पूछेंगे. हम दोनों उस समय 36-37 वर्ष के हो रहे हैं. मेरे तीन बच्‍चे हैं. हम एक बार में एक कदम आगे बढ़ना चाहते हैं.अभी हमारा ध्‍यान राजकोट के दूसरे वनडे पर है.'

भारत की करारी हार पर शोएब अख्‍तर बोले, 'ऑस्‍ट्रेल‍िया ने भारतीय बॉलरों का मजाक बनाया'

यह पूछने पर कि बुमराह और 'चाइनामैन' कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की गेंदों का सामना करने के लिये उन्होंने कैसे तैयारी की, वार्नर ने कहा, ‘इसके लिये आपको अच्छी तरह सीधे खड़े रहना होता है. मैं नहीं सोच सकता कि ब्रेट ली जैसा गेंदबाज बाउंड्री से भागकर आते हुए अचानक से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने लगे, इसके लिये आपको आदी होने के लिये थोड़ा समय लगता है और बुमराह के पास यह कौशल है.'

वॉर्नर ने कहा, ‘उसके (बुमराह के) बाउंसर आपको हैरान करते हैं, उसके यॉर्कर भी आपको हैरान कर सकते हैं और फिर वह ‘चेंज-अप' फेंकता है, जो बहुत मुश्किल है. यह उसी तरह है जैसे लसिथ मलिंगा शुरू में किया करता था, वह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता था और उन्हें स्विंग कराता था.' बाएं हाथ के ऑस्‍ट्रेल‍ियाई ओपनर ने कहा, ‘लेकिन आप जानते हो कि आपको यॉर्कर और बाउंसर का सामना करना होगा, लेकिन यह निर्भर करता है कि आप इनका सामना कैसे करते हो जो बहुत ही अलग हैं.'कुलदीप की गेंदबाजी के बारे में उन्होंने स्वीकार किया कि इस 'चाइनामैन' गेंदबाज की गेंदों को समझना मुश्किल था. उन्होंने कहा, ‘कुलदीप (यादव), की गेंदबाजी में भी ‘चेंज-अप' है. मुझे लगता है कि वह इन दिनों थोड़ी धीमी गेंदबाजी कर रहा है, वह राशिद खान से काफी अलग है जो 100 किमी प्रति रफ्तार से गेंदबाजी करता है. दूधिया रोशनी में मुझे लगता है कि बाएं हाथ के चाइनामैन का सामना करना बहुत मुश्किल होता है.'

वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, David Andrew Warner, Aaron James Finch, India Vs Australia 01/14/2020 Inau01142020190940
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com