विज्ञापन

CSK vs DC: 'मुझे अपने पर शक होने लगा था', सैमसन ने शास्त्री को अपने लिए लकी बताया, जाने क्यों

Indian Premier League 2026: तीन मैचों की नाकामी के बाद आखिरकार सैमसन के बल्ले से नाबाद शतक निकला, तो उन्होंने एकदम दिल से बात की

CSK vs DC: 'मुझे अपने पर शक होने लगा था', सैमसन ने शास्त्री को अपने लिए लकी बताया, जाने क्यों
Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: संजू सैमसन ने शानदार शतकीय पारी खेली
X: social media

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में आखिर तीर हार का स्वाद चखने के बाद चौथे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स में अपने घरेलू मैदान चेपाक पर जीत का स्वाद चख ही लिया. और बिना किसी संदेह के इसे सूत्रधार रहे शुरुआती तीनों ही मैचों में नाकाम रहें संजू सैसमन (नाबाद 115 रन, 56 गेंद, 15 चौके, 4 छक्के). सैमसन की पारी ने चेन्नई को 212 क स्कोर दिया, जो दिल्ली के काफी बड़ा साबित हुआ.  चौथे मैच में नाबाद शतकीय पारी खेलने के बाद रवि शास्त्री ने सैमसन से बात की, तो वह खासे खुश दिखाई पड़े.


सैमसन ने शतकीय पारी के सवाल पर कहा, 'हां सर, बहुत अच्छा लग रहा है और यह आपके कारण ही है. मुझे लगता है आप हर मैच से पहले मिलने वाले मेरे लिए लकी इंसान हैं, तो प्लीज़ मैच में आया कीजिए सर.' क्या शुरुआती नाकामियों से खुद में संदेह पैदा हुआ था पर सैमसन बोले,  'हां सर, बिल्कुल. ईमानदारी से कहूं तो चाहे आप कितनी भी अच्छी फॉर्म में हों, अपने देश के लिए कितने भी मैच जीत चुके हों. दो-तीन नाकामियां जरूर आपके दिमाग में बहुत सारे सवाल खड़े कर देती हैं. लेकिन मैं बस अपने बेसिक्स पर वापस जाना चाहता था, खुद पर भरोसा करना चाहता था और अपने स्कोरिंग पैटर्न पर टिके रहना चाहता था. ऐसे में काफी सारे विचार आए. जैसे मुझे शुरुआत में और आक्रामक होना चाहिए या अपने गेम प्लान में बदलाव करना चाहिए. लेकिन मैं वही करना चाहता था जो काम कर रहा था और खुशकिस्मती से आज वो बहुत खूबसूरती से काम कर गया.'

पिच कैसी थी के सवाल पर संजू ने कहा, 'मुझे लगता है विकेट शानदार था. आज के लिए क्यूरेटर का धन्यवाद. उन्होंने बहुत बढ़िया विकेट बनाया. शुरुआत में जरूर गेंद  रुककर आ रही थी. नई गेंद से जब अक्षर पटेल ने पावर-प्ले में बॉलिंग की, तो गेंद रुक कर आ रही थी. लेकिन जब गेंद पुरानी हुई तो बल्लेबाज़ी के लिए यह एक बेहतरीन विकेट बन गया.' आयुष म्हात्रे से क्या बात हुई, कोई टारगेट दिमाग में था? पर संजू ने कहा, 'हम बस अपने बेसिक्स पर टिके रहे. आयुष के साथ साझेदारी शानदार रही. सच में वह बहुत अच्छा यंगस्टर है. उसके साथ बल्लेबाज़ी करके बहुत मज़ा आया.'

क्या कोई टारगेट लेकर चल रहे थे, पर शतकवीर सैमसन ने कहा, 'नहीं सर, आजकल आप टारगेट सेट नहीं कर सकते. एक बार आप सेट हो जाएं तो, जितना हो सके उतना बड़ा स्कोर बोर्ड पर डालना होता है.बस यही सोचना होता है. यही प्लान था कि आगे बढ़ते रहें. हमने ज्यादा विकेट नहीं गंवाए. हमारे पास बहुत लंबी बल्लेबाज़ी लाइन-अप थी. बात बस इतनी थी कि गेंदबाज़ों को चुनना, अपने विकल्प चुनना और जितना हो सके उतना योगदान देना.'
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com