विज्ञापन

हूबहू ऐश्वर्या राय की कॉपी हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा, लेटेस्ट फोटोज में खूबसूरती देख फैंस बोले- ये लेगी ऐश की जगह

नवाजुद्दीन की बेटी जिस तरह से एक्टिंग को लेकर संजीदा हैं उसे देख ऐसा लग रहा है कि वह एक दमदार एक्ट्रेस बनकर उभरेंगी, जिनकी खूबसूरती के साथ ही उनकी एक्टिंग के भी लोग कायल हो जाएंगे.

हूबहू ऐश्वर्या राय की कॉपी हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा, लेटेस्ट फोटोज में खूबसूरती देख फैंस बोले- ये लेगी ऐश की जगह
हूबहू ऐश्वर्या राय की कॉपी हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा
नई दिल्ली:

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा सिद्दीकी इन दिनों चर्चा में है. हाल में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वह अपने पिता नवाजुद्दीन के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में उनकी खूबसूरती देख नेटिजन्स उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे और हर कोई अब उनके बॉलीवुड में आने का इंतजार कर रहा है. चर्चा है कि वह अरिजीत सिंह के डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म में नजर आएंगी.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने 2009 में आलिया सिद्दीकी से शादी की. इस शादी से उनके दो बच्चे हैं. एक बेटी जो हैं शोरा और एक बेटा जिसका नाम यानी है. शोरा सिद्दीकी दिसंबर 2025 में 17 साल की हो गईं. उन्हें अक्सर मुंबई में फिल्म से जुड़े इवेंट्स में नवाजुद्दीन के साथ देखा जाता और अभी वह लंदन में एक्टिंग सीख रही हैं.

शोरा ऑडिशन वीडियो वायरल

बीते साल दिसंबर में नवाजुद्दीन ने बेटी के ऑडिशन का एक वीडियो शेयर किया था. इस छोटे से वीडियो में शोरा को इंग्लिश डायलॉग बोलते हुए देखा जा सकता है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है. इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए नवाजुद्दीन ने लिखा, "क्या मैं अंदर आ सकता हूं.... सीन वन #actor #actorslife #nawazuddin_siddiqui #Bollywood #hollywood #bollywood #script #rehearsals #scenework."

कमेंट सेक्शन में, नेटिजन्स ने इस युवा स्टार किड की खूब तारीफ की और कहा कि वह कैमरे के सामने "बेहद कॉन्फिडेंट" और "सहज" हैं. वहीं एक यूजर ने शोरा की तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से करते हुए लिखा कि ये ऐश्वर्या की तरह लग रही हैं.

ये भी पढ़ें - Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 23: धुंरधर 2 की कमाई में चौथे हफ्ते आई गिरावट, जानें वर्ल्ड वाइड कितनी हुई कमाई

बता दें कि बीते साल, शोरा सिद्दीकी ने लंदन के वेस्ट एंड स्टेज, थिएटर समर स्कूल में म्यूजिकल 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' में एक्टिंग की थी. नवाजुद्दीन, जिन्होंने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी, इस बात पर गर्व महसूस करते हैं कि उनकी बेटी को एक इंटरनेशनल एक्टिंग स्कूल में ट्रेनिंग लेने का मौका मिल रहा है.

नवाजुद्दीन की बेटी जिस तरह से एक्टिंग को लेकर संजीदा हैं उसे देख ऐसा लग रहा है कि वह एक दमदार एक्ट्रेस बनकर उभरेंगी, जिनकी खूबसूरती के साथ ही उनकी एक्टिंग के भी लोग कायल हो जाएंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawazuddin Siddiqui S Daughter, Shora Siddiqui, Nawazuddin Siddiqui Daughter Shora Siddiqui, Shora Siddiqui Age, Shora Siddiqui Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com