विज्ञापन
This Article is From Mar 19, 2020

कोरोना वायरस के खौफ के बीच वेस्‍टइंडीज ने की इंग्‍लैंड-पाकिस्‍तान टेस्‍ट सीरीज की मेजबानी की पेशकश..

क्र‍िकेट वेस्‍टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के सीईओ जॉनी ग्रेव ने कहा, "मैंने कुछ दिन पहले टॉम हैरिसन से बात की है. हमने ईसीबी सीईओ को आश्वस्त किया है कि हम जितना हो सकता है मदद करने को तैयार हैं."

कोरोना वायरस के खौफ के बीच वेस्‍टइंडीज ने की इंग्‍लैंड-पाकिस्‍तान टेस्‍ट सीरीज की मेजबानी की पेशकश..
इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज 30 जुलाई से शुरू होनी है
  • इंग्‍लैंड-इंडीज सीरीज भी अब वेस्‍टइंडीज में हो सकती है
  • चार जून से होनी है इस सीरीज की शुरुआत
  • इंग्‍लैंड-पाकिस्‍तान की सीरीज 30 जुलाई से होनी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
एंटीगा:

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज जो जून में इंग्लैंड और वेस्‍टइंडीज के इंग्लैंड में खेली जानी थी, वह अब कैरिबिया में खेली जा सकती है. इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत किया ओवल में चार जून से होनी थी लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसका होना मुमकिन नहीं लग रहा. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट वेस्टइंडीज और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) हालिया दिनों में इसे लेकर चर्चा कर रही है. इस चर्चा में विकल्प सीरीज को विंडीज में आयोजित करने का भी है. सीडब्ल्यूआई ने इसके साथ ही इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करने का भी प्रस्ताव रखा है जो 30 जुलाई से शुरू होनी है. 

सीडब्ल्यूआई के सीईओ जॉनी ग्रेव ने कहा, "मैंने कुछ दिन पहले टॉम हैरिसन से बात की है. हमने ईसीबी सीईओ को आश्वस्त किया है कि हम जितना हो सकता है मदद करने को तैयार हैं." उन्होंने कहा, "हां, हमने कैरिबिया में सीरीज की मेजबानी करने का प्रस्ताव रखा है. ईसीबी अपने सभी वाणिज्य और प्रसारण अधिकारी अपने पास ही रख सकती है." गौरतलब है कि इंग्लैंड में अभी तक कोरोनावायरस के 2,000 मामले सामने आ चुके हैं.

वीडियो: करियर को लेकर विराट कोहली का बड़ा बयान

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com