9.5 ओवर (1 रन) गुगली गेंद को लेग साइड पर फ्लिक किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
काइल जेमिसन अब आये हैं एबी का साथ देने के लिए...
9.4 ओवर (0 रन) आउट!!! रन आउट!!! क्या बात है सर जडेजा जी पहले बल्लेबाज़ी फिर गेंदबाज़ी तो अब फील्डिंग में भी आप ही आप छाए हुए हैं|
9.3 ओवर (1 रन) लॉन्ग ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल निकाला|
9.2 ओवर (0 रन) ऊपर की बॉल को मिड ऑफ की ओर पुश किया, रन नही आया|
9.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
8.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए और सफल ओवर की समाप्ति जहाँ मैक्सवेल का बड़ा विकेट आया| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 79/4 बैंगलोर|
डेनियल क्रिश्चियन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
8.5 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!!! बड़ा विकेट| सेट बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल का बड़ा विकेट जाडेजा के खाते में जाता हुआ| आज सच में इस खिलाड़ी का दिन है| दो ओवर और दो बड़े विकेट हासिल करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में हर बार ऊपर ला रहे हैं| ऊपर डाली गई थी गेंद जिसे मैक्सवेल मिड विकेट की तरफ मारने गए| टर्न हुई और लाइन से बीट हुए बल्लेबाज़| गेंद जाकर लेग स्टम्प उड़ा गई और बूम| एक बड़ा झटका इस रन चेज़ में कोहली को लगता हुआ| 79/4 बैंगलोर| मुकाबला अब सिर्फ एबी के ऊपर निर्भर करेगा|
8.4 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को मिड विकेट की ओर पुल करते हुए तेज़ी से एक रन हासिल किया|
8.3 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
8.2 ओवर (4 रन) चौका!! कवर्स की दिशा में ग्लेन ने ड्राइव किया| गैप मिला, गेंद गैप में गई जहाँ से चार रनों का मौका बन गया|
8.1 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
7.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
7.5 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव करते हुए मैक्सवेल ने सिंगल हासिल किया|
7.4 ओवर (1 रन) ऊपर डाली हुई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर हलके हाथों से खेला| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से सिंगल मिला|
7.3 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेलकर एक रन निकाला|
7.2 ओवर (2 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन लिया|
7.1 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में कट किया| फील्डर वहां मौजूद, सैम करन जिन्होंने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ा|
6.6 ओवर (0 रन) पॉइंट की ओर जगह बनाकर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
6.5 ओवर (0 रन) नॉट आउट!! स्टम्प की अपील धोनी द्वारा| फील्ड अम्पायर ने ली है थर्ड अम्पायर की मदद जहाँ से उसे नोट आउट करार दिया गया| एबी का पैर क्रीज़ से बाहर आया ही नहीं था| विकेट लाइन की गेंद को कट लगाने गए थे लेकिन बीट हुए| उसके बाद धोनी ने बिजली की रफ़्तार से स्टम्प किया लेकिन बल्लेबाज़ सही समय पर अंदर आये|
6.4 ओवर (1 रन) लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6.3 ओवर (2 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को मैक्सवेल ने थर्ड मैन की ओर गाइड किया| ताहिर से हुई वाला पर मिसफील्ड| जहाँ से बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 2 रन पूरा किया|
एबी डिविलियर्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
6.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! एक और झटका बैंगलोर को लगता हुआ| आज जाडेजा का दिन है| पहले बल्ले से रन बनाए और अब आते ही अपने पहले ही ओवर में सुंदर का विकेट| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को मिड विकेट बाउंड्री के पार मारने गए| गेंद बल्ले पर तो आई लेकिन दूरी नहीं हासिल हुई और फील्डर रुतुराज द्वारा एक आसान सा कैच लपका गया| 65/3 बैंगलोर|
6.1 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
पॉवर प्ले की भी हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 65/2 बैंगलोर| विराट की सेना के दोनों सलामी बल्लेबाज़ अब पवेलियन की ओर लौट गए है| धोनी की समझेदारी वाली कप्तानी के आगे दोनों बल्लेबाज़ हुआ फेल| फ़िलहाल क्रीज़ पर मैक्सवेल के साथ सुंदर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं...
5.6 ओवर (2 रन) कवर्स की दिशा में इस गेंद को कट किया, गैप मिला जहाँ से दो रन का मौका बन गया| 65/2 बैंगलोर|
5.5 ओवर (0 रन) बाउंसर डाली गई गेंद को मैक्सवेल ने देखा और जाने दिया कीपर की ओर|
5.4 ओवर (0 रन) मिड ऑफ की ओर पुश किया, रन नही हो सका|
5.3 ओवर (4 रन) चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री मैक्सवेल के बल्ले से आती हुई| फुल लेंथ की गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| गैप में एक बार फिर से गई गेंद| फील्डर पीछे मौजूद नही| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.2 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ मैक्सवेल ने अपना खाता खोला| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में गाइड किया| फील्डर पीछे मौजूद नही| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
5.1 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
9.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ एक और सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को एबी ने मिड विकेट की तरफ मोड़ दिया और सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखी|