कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लेटेस्ट स्कोर

वहीँ टॉस जीकतर पहले गेंदबाज़ी करने आई कोलकाता की टीम ने अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बेहतर खेल का नमूना पेश किया| इसी बीच अय्यर ने कुछ 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें उमेश यादव ने 2 अहम सफ़लता टीम को दिलाया| वहीँ वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने 1-1 विकेट हासिल किया| अब देखना होगा कि कोलकाता की टीम किस सोच के साथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आती है और क्या जीत के साथ इस लीग की शुरुआत कर लेती है|

वहीँ अंबाती रायुडू (15) ने कुछ ऐसे शॉट ज़रूर खेले थे जिससे की लग रहा था कि आज वो लंबा रन करेंगे लेकिन तभी जडेजा के द्वारा एक ख़राब कॉल के कारण रन आउट हो गए| हालाँकि अंत में कप्तान जडेजा (26) नाबाद ने अपने साथी खिलाड़ी एमएस धोनी (50) नाबाद के साथ मिलकर खेल को आगे की ओर ले जाने लगे और अंतिम के ओवर में धोनी ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए लगातार बाउंड्री लगाया और अपना अर्धशतक भी पूरा किया और अपनी टीम के स्कोर को 131 रनों तक पहुंचा दिया|


इंडियन टी20 लीग का पहला ही मुकाबला काफी शानदार होने के कगार पर खड़ा है| जी हाँ ये लो स्कोर मैच ज़रूर है लेकिन चेन्नई टीम के पास जहाँ गेंदबाज़ी अच्छी है तो जादूगर धोनी भी टीम में मौजूद है| धोनी और जडेजा के द्वारा की गई 70 रनों की अहम अर्धशतकीय साझेदारी के दम पर जडेजा की सेना से कोलकाता की टीम के सामने 132 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई चेन्नई की टीम ने अपना पहला विकेट मैच की तीसरी ही गेंद पर गँवा दिया| जिसके बाद टीम के लिए तेज़ी से रॉबिन उथप्पा (28) ने रन बनाया लेकिन वो भी अपनी इस पारी को बड़ा नहीं कर सके और विकटों के पीछे स्टंपिंग कीपर द्वारा हो गए|

19.6 ओवर (6 रन) छक्का! मैक्सिमम के साथ हुई ओवर की समाप्ति और इसी के साथ 20 ओवर की समाप्ति के बाद 131 के स्कोर तक पहुंची चेन्नई की टीम| आउट साइड ऑफ़ लो फुल टॉस थी ये गेंद जिसे स्लाइस कर दिया कवर्स की तरफ, टाइमिंग इतनी शानदार कि पूरे छह रनों के लिए निकल गई ये गेंद| अब इस मुकाबले को जीतने के लिए कोलकाता के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा गया है| चेन्नई vs कोलकाता: Match 1: It's a SIX! Ravindra Jadeja hits Andre Russell. CSK 131/5 (20.0 Ov). CRR: 6.55

19.5 ओवर (1 रन) सिंगल और इसी के साथ इस साल का पहला अर्धशतक धोनी के बल्ले से आता हुआ| कमाल की बल्लेबाज़ी वो भी एक मुश्किल समय पर आती हुई| राउंड द स्टम्प्स से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| धोनी ने सामने की तरफ खेला एक ही रन मिला| चेन्नई vs कोलकाता: Match 1: FIFTY! MS Dhoni completes 50 (38b, 7x4, 1x6). CSK 125/5 (19.5 Ovs). CRR: 6.3

19.4 ओवर (4 रन) एक और चौका! मिनी हेलिकॉप्टर!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे खेला बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|  49 के स्कोर पर पहुंचे धोनी| चेन्नई vs कोलकाता: Match 1: MS Dhoni hits Andre Russell for a 4! CSK 124/5 (19.4 Ov). CRR: 6.31

19.3 ओवर (4 रन) चौका! खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई और फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर| चेन्नई vs कोलकाता: Match 1: MS Dhoni hits Andre Russell for a 4! CSK 120/5 (19.3 Ov). CRR: 6.15

19.2 ओवर (2 रन) दुग्गी!! लो फुल टॉस गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग और तेज़ी से भागकर हासिल कर लिया|

19.1 ओवर (1 रन) लो फुल टॉस लेकिन इस बार भी बल्ले पर नहीं चढ़ी है गेंद, लॉन्ग ऑन की तरफ गई, एक ही रन मिल पाया|

18.6 ओवर (0 रन) फ्री हिट गेंद पर चूक गए धोनी, चतुराई से धीमी गति से डाली गई थी बॉल जिसपर माहि ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन चूक गए| महज़ 6 गेंद शेष, कितना स्कोर बनेगा?

18.6 ओवर (7 रन) नो बॉल और छक्का! अगली गेंद फ्री हिट और इसी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी हुई| माही बहुत मार रहा है| क्रीज़ में डीप खड़े हुए थे, वेस्ट हाईट से ऊपर आई गेंद, माही ने उसे पुल किया और फाइन लेग बाउंड्री से छह रन बटोर लिए|

18.5 ओवर (4 रन) कवर्स के ऊपर से एक हाथ से चौका! माही मार रहा है| लो फुल टॉस गेंद बल्ले का मुंह खोलते हुए कवर्स फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा और चार रन बटोर लिया|

18.4 ओवर (1 रन) एक और बार टाइमिंग नहीं मिल पाई जडेजा को| छोटी गेंद को पुल तो किया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद, एक ही रन मिला|

18.4 ओवर (1 रन) वाइड! बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली, बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ, कीपर ने उछाल के साथ गेंद को एक हाथ से रोका| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|

18.3 ओवर (1 रन) स्लॉट में थी ये गेंद, धोनी ने उसे हीव भी किया लेकिन एक टप्पे के बाद लॉन्ग ऑन फील्डर तक गई, सिंगल ही मिल पाया|

18.2 ओवर (1 रन) फुल टॉस गेंद, फ्री हिट का मौका बन सकता था लेकिन मिस कर गए जड्डू, लॉन्ग ऑन तक गई गेंद, एक ही रन मिला|

18.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!! काफी जोर से बल्ला घुमाया लेकिन धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए जडेजा|

17.6 ओवर (4 रन) चौका! एक और चौका और ये निकल गई गेंद बाउंड्री लाइन के पार| तीन बाउंड्री इस ओवर में आती हुई| ऑफ़ साइड ऑफ़ फुल बॉल, चमच सा लगाया माही ने और कीपर और स्लिप फील्डर के बीच से गैप हासिल करते हुए बाउंड्री बटोर ली| 98/5 चेन्नई| चेन्नई vs कोलकाता: Match 1: MS Dhoni hits Andre Russell for a 4! CSK 98/5 (18.0 Ov). CRR: 5.44

17.5 ओवर (0 रन) छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

17.4 ओवर (4 रन) चौका! एक और अच्छा शॉट, एक बार ऑफ़ पर, एक बार लेग पर, नटराजन शॉट| एक टांग उठाई और इस गेंद को बड़े आराम से स्क्वायर लेग की तरफ खेला और गैप से चार रन बटोर लिया| चेन्नई vs कोलकाता: Match 1: MS Dhoni hits Andre Russell for a 4! CSK 94/5 (17.4 Ov). CRR: 5.32

17.3 ओवर (1 रन) इस बार गुड लेंथ गेंद को बैक फुट से पंच किया कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन मिल गया|

17.2 ओवर (1 रन) इस बार अंदर आती छोटी गेंद को लेग साइड पर खेला और एक रन बटोर लिया|

17.1 ओवर (4 रन) शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| धोनी को मोमेंटम की तलाश और यहाँ मिलता हुआ| चेन्नई vs कोलकाता: Match 1: MS Dhoni hits Andre Russell for a 4! CSK 88/5 (17.1 Ov). CRR: 5.13

16.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की एक बड़ी अपील, अम्पायर ने उसे नकार दिया, फील्डिंग टीम ने रिव्यु का नहीं सोचा| सही फैसला, ये गेंद लेग स्टम्प के काफी बाहर निकलती हुई दिखाई दी थी| आर्म बॉल थी जिसपर बल्लेबाज़ बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे थे| अब महज़ 18 गेंद शेष, कितना स्कोर बनेगा?

16.5 ओवर (1 रन) इस बार उसी लाइन की गेंद को हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|

16.4 ओवर (0 रन) एक बार फिर से धोनी बाहर की गेंद को पढ़ नहीं पाए और बीट हुए|

16.3 ओवर (1 रन) ताल मेल एक बार फिर से गड़बड़ाया लेकिन अंत में धोनी ने रन भाग लिया| जडेजा ने इस गेंद को पॉइंट की तरफ खेला था|

16.2 ओवर (1 रन) टर्न होकर बाहर निकली गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला, एक ही रन मिला|

16.1 ओवर (0 रन) डिफेंड करने गए, कैरम गेंद थी लेकिन धोनी हुए बीट| कोई रन नहीं|

15.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से गेंद को मिड विकेट पर खेलते हुए रन पूरा किया| 81/5 चेन्नई|

15.5 ओवर (1 रन) एक और सिंगल!! पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

15.4 ओवर (1 रन) इस बार छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

15.3 ओवर (4 रन) चौका! मिस्फील्ड वरुण द्वारा मिड ऑफ़ पर, एक ही रन होता और उसकी जगह चार दे दिया| काफी देर बाद आया चौका, एक बेहतरीन टाइमिंग धोनी द्वारा जिसे फील्डर डाईव लगाकर भी रोक नहीं सके| दोबारा में गेंद को रोकने की कोशिश की गई लेकिन बॉल कहाँ रुकने वाली| चेन्नई vs कोलकाता: Match 1: MS Dhoni hits Umesh Yadav for a 4! CSK 78/5 (15.3 Ov). CRR: 5.03

15.2 ओवर (0 रन) अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

15.1 ओवर (1 रन) ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को हलके हताहों से पॉइंट की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|

मैच रिपोर्ट