विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2019

Chandrayaan: खेल जगत की हस्तियों ने बढ़ाया इसरो के वैज्ञानिकों को हौसला, सहवाग ने किया खास ट्वीट

Chandrayaan: खेल जगत की हस्तियों ने बढ़ाया इसरो के वैज्ञानिकों को हौसला, सहवाग ने किया खास ट्वीट
मिशन के फैल हो जाने के बावजूद ISRO के वैज्ञानिक की सराहना कर रहा है पूरा देश
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
विराट कोहली और सहवाग ने ट्वीट कर की इसरो के वैज्ञानिकों की प्रशंसा
रेसलर गीता फोगाट ने भी कहा कि उन्हें इसरो पर गर्व है
चंद्रयान 2 से 2.1 किमी दूरी पर टूट गया इसरो का संपर्क
नई दिल्ली:

Chandrayaan-2 से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का संपर्क टूटने के बाद जहां पूरे देश में गम और निराशा का माहौल है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित पूरा देश ISRO के वैज्ञानिकों की प्रशंसा कर रहा है और उन्हें हौसला न हारने के लिए सहारा दे रहा. इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket team) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की कड़ी मेहनत की सराहना की. कोहली ने ट्वीट कर कहा, 'विज्ञान में विफलता जैसा कुछ नहीं है.' वहीं वीरेंद्र सहवाग ने लिखा कि सपना अधूरा रह सकता है लेकिन मनोबल अभी भी ऊंचा है. ISRO चंद्रयान-2 लैंडर से संपर्क टूटने के कुछ घंटे बाद ही सहवाग ने ट्वीट कियाः 'ख़्वाब अधूरा रहा हो हौसले ज़िन्दा है, इसरो वो है जहां मुश्किलें शर्मिंदा हैं. हम होंगे कामयाब #चंद्रयान-2'

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं हार्दिक, देखें VIDEO

विराट कोहली और सहवाग के अवाला रेसलर गीता फोगाट, क्रिकेटर हरभजन सहित अन्य खेल हस्तियों ने भी ट्वीट कर ISRO के वैज्ञानिकों की सराहना की. 

हरभजन ने नंबर-4 के लिए सुझाया इस बल्लेबाज का नाम तो युवराज ने यूं ली टीम इंडिया की चुटकी

भारत के चंद्र मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया. इसके साथ ही 978 करोड़ रुपये लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन का भविष्य अंधेरे में झूल गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने संपर्क टूटने की घोषणा करते हुए कहा कि चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी पहले तक लैंडर का प्रदर्शन योजना के अनुरूप था. उन्होंने कहा कि उसके बाद उसका संपर्क टूट गया. इसरो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'यह मिशन कंट्रोल सेंटर है. विक्रम लैंडर योजना अनुरूप उतर रहा था और गंतव्य से 2.1 किलोमीटर पहले तक उसका प्रदर्शन सामान्य था. उसके बाद लैंडर का संपर्क जमीन पर स्थित केंद्र से टूट गया. डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है.'

वीडियो: विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मतभेद से किया इनकार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com