विज्ञापन

पुरुष और महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान, धोनी-रोहित से आगे नंबर 1 पर ये स्टार

विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीतते ही हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया और अब पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर सबसे ज्यादा 4 एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाली कप्तान बन गई हैं.

पुरुष और महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान, धोनी-रोहित से आगे नंबर 1 पर ये स्टार
विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब भारत ने अपने नाम किया है

भारत ने एक बार फिर एशियाई क्रिकेट में अपना दबदबा साबित करते हुए विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीत लिया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार विमेंस एशिया कप का खिताब जीता, वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम और सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा दिया.

दरअसल, हरमनप्रीत कौर अब पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर एशिया कप में सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली कप्तान बन गई हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने चौथी बार एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की. इस मामले में उन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट के दिग्गज कप्तानों एमएस धोनी और रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया है. धोनी ने भारत को 2010 और 2016 में दो बार एशिया कप जिताया था, जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2018 और 2023 में खिताब जीता था.

रैंककप्तानदेशट्रॉफियांविवरण
1हरमनप्रीत कौरभारत (महिला)4पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर सबसे ज्यादा एशिया कप जीतने वाली कप्तान
2मिताली राजभारत (महिला)3कप्तान के तौर पर 3 एशिया कप खिताब
3एमएस धोनीभारत (पुरुष)22010 और 2016 में एशिया कप विजेता कप्तान
4रोहित शर्माभारत (पुरुष)22018 और 2023 में एशिया कप विजेता कप्तान
5मोहम्मद अज़हरुद्दीनभारत (पुरुष)21990-91 और 1995 में एशिया कप विजेता कप्तान

फाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और पहले विकेट के लिए 129 रन की शानदार साझेदारी की. शेफाली ने 39 गेंदों पर 68 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वहीं मंधाना ने 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी. कप्तान चमारी अटापट्टू ने 36 रन की संघर्षपूर्ण पारी जरूर खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला. भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि दीप्ति शर्मा ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. श्रीलंका की पूरी टीम 111 रन पर सिमट गई और भारत ने 72 रन से यादगार जीत दर्ज की.

इस खिताबी जीत के साथ हरमनप्रीत कौर का नाम एशिया कप इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में सबसे ऊपर पहुंच गया है. उन्होंने अब तक 4 एशिया कप ट्रॉफियां बतौर कप्तान जीती हैं. उनके बाद मिताली राज 3 खिताबों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि एमएस धोनी, रोहित शर्मा और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने-अपने करियर में 2-2 एशिया कप ट्रॉफियां कप्तान के तौर पर जीती हैं.

एशिया कप में सबसे सफल कप्तानों की सूची में शीर्ष पर पहुंचकर हरमनप्रीत ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ भारतीय महिला क्रिकेट ही नहीं, बल्कि पूरे एशियाई क्रिकेट इतिहास की सबसे कामयाब कप्तानों में से एक हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, Cricket, Women's Twenty20 Asia Cup 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com