Cameron Green Six Hits TATA Sierra Car; GT vs KKR: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जा रहा है. नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की पूरी टीम 20 ओवर में 180 रन बनाकर ऑलआउट हुई. कैमरून ग्रीन ने गुजरात के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जमाया और इस दौरान 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने अशोक शर्मा की गेंद को लेग साइड की तरफ फ्लिक करते हुए छक्का मारा और गेंद जाकर डिस्प्ले कार पर लगी, जिससे कार में हल्का सा डेंट पड़ गया और अब वो वीडियो वायरल हो रहा है. कैमरून ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी में ग्रीन ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए.
टूर्नामेंट के प्रायोजक की पहल के तहत, इस घटना के बाद टाटा मोटर्स जमीनी स्तर पर क्रिकेट के विकास के लिए 5 लाख रुपये दान करेगी.
- 25 Cr Fraud Player Sarr..!!
— Sam (@Cricsam01) April 17, 2026
- Not Doing bowling Sarr..!!
- He Scam KKR Sarr..!!
- CAMERON GREEN SHUT DOWN ALL TROLLERS MOUTH 🫡
Even I also Apologize for Trolling him for 2-3 match failure 🙏
pic.twitter.com/zgZ2ezmOom
इससे पहले टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अजिंक्य रहाणे को मोहम्मद सिराज ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा. नंबर तीन पर उतरे अंगकृष रघुवंशी भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 4 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए. टिम सीफर्ट भी 14 गेंदों का सामना करने के बाद 19 रन बनाकर आउट हुए. 32 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही केकेआर की पारी को रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े. पॉवेल 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए.
अनुकूल रॉय 7 गेंदों में 9 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. रिंकू सिंह भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह महज एक रन बनाकर आउट हुए. रमनदीप सिंह ने 8 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए. अपनी इस पारी में ग्रीन ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए. गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, सिराज और अशोक शर्मा ने दो-दो विकेट निकाले. राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं