विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2017

अर्जुन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को नेट अभ्यास कराया

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अभ्यास शुरू किया तो 18 वर्षीय अर्जुन ने तुरंत ही गेंद संभाल ली.

Also Read in
अर्जुन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को नेट अभ्यास कराया
अभ्यास सत्र में गेंदबाजी करते अर्जुन तेंदुलकर.
  • अर्जुन ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को की गेंदबाजी
  • यह पहला मौका नहीं जब उन्हें सीनियर टीम के साथ देखा गया
  • अर्जुन ने गेंदबाजी कोच भरत अरुण से भी बात की
मुंबई : सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने शुक्रवार को विराट कोहली और भारतीय टीम के उनके साथियों के लिए नेट्स पर गेंदबाजी की. इस दौरान वानखेड़े स्टेडियम में सभी की निगाह उन पर टिकी रही. भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखा. 

यह भी पढ़ें  : अर्जुन तेंदुलकर का मुंबई की अंडर-19 टीम में चयन, खेलेंगे वनडे टूर्नामेंट

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम ने अभ्यास शुरू किया तो 18 वर्षीय अर्जुन ने तुरंत ही गेंद संभाल ली थी. अर्जुन ने पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन और फिर कोहली के लिए गेंदबाजी की. उन्होंने अजिंक्य रहाणे और मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव के लिए भी गेंदबाजी की. इस युवा तेज गेंदबाज ने भरत अरुण से भी बात की.

VIDEO: अर्जुन पर बोले सचिन, कहा- न हो किसी से तुलना 

यह पहला अवसर नहीं है जब अर्जुन ने भारतीय टीम के लिए नेट्स पर गेंदबाजी की है. इससे पहले वह इंग्लैंड में आईसीसी महिला वर्ल्ड कप फाइनल से पहले लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय महिला टीम के लिए भी नेट्स पर गेंदबाजी कर चुके हैं.
एक आमंत्रण टूर्नामेंट के लिए मुंबई अंडर-19 टीम में चुने गए अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Tendulkar, Team India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com