विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2024

"उसने पिछले 10 साल से...", वाइफ अनुष्का शर्मा ने किया विराट कोहली की सुपर फिटनेस सीक्रेट का खुलासा

Anushka Sharma react on Virat Kohli Fitness: वाइफ अनुष्का शर्मा ने कोहली की फिटेनस का राज खोला है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का उनकी फिटनेस को लेकर बात कर रही हैं.

"उसने पिछले 10 साल से...", वाइफ अनुष्का शर्मा ने किया विराट कोहली की सुपर फिटनेस सीक्रेट का खुलासा
Anushka Sharma react on Virat Kohli Fitness:

Anushka Sharma on Virat Kohli Fitness: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat kohli) काफी फिट हैं. उनकी फिटनेस को लेकर लोग मिसाल देते हैं. अब उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा ने कोहली की फिटेनस का राज खोला है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें अनुष्का उनकी फिटनेस को लेकर बात कर रही हैं. अनुष्का कहती है, "मैं इस बारे में बहुत ईमानदार हूं, विराट अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में अविश्वसनीय रूप से अनुशासित हैं. मुझे लगता है कि यह अब हमारे उद्योग में भी हो रहा है.. हर सुबह बिना चूके, वह जल्दी उठकर कार्डियो या HIIT करते हैं और मेरे साथ क्रिकेट का अभ्यास करते हैं.. उनका आहार साफ-सुथरा है - कोई जंक फूड या मीठा पेय नहीं. क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि उन्होंने लगभग 10 सालों में बटर चिकन नहीं खाया है?"

साफ-सुथरा खाना खाने और कठोर ट्रेनिंग के अलावा, कोहली के लिए आठ घंटे की नींद बेहद अहम

"नींद उनके लिए अहम है.. वह सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें पर्याप्त आराम मिले.. यह चुस्त रहने और उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कुंजी है. वह हमेशा कहते हैं -"यह ऐसी चीज है जिस पर आपका नियंत्रण है.. अपनी जीवनशैली के हर पहलू के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें न केवल एक विश्व स्तरीय एथलीट बनाती है, बल्कि उनके आस-पास के सभी लोगों के लिए प्रेरणा भी बनाती है."

बता दें कि इस समय कोहली ऑस्ट्रेलिया में हैं. कोहली ने पहले टेस्ट में शानदार शतकीय पारी खेली थी. विराट ने 100 रन की नाबाद पारी खेलकर फैन्स का दिल जीत लिया था. टेस्ट में विराट के नाम अब 30 शतक दर्ज हो गए हैं. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा. यह डे-नाइट टेस्ट मैच होगा. भारतीय टीम इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com