विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

अमूल ने इस अंदाज में दी विराट कोहली-अनुष्‍का शर्मा को शादी की बधाई, फैंस ने किया पसंद

भारत की अग्रणी डेयरी कंपनी अमूल ने अपने एक नए विज्ञापन के जरिये टीम इंडिया के नियमित कप्‍तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शमा को बधाई दी है.

अमूल ने इस अंदाज में दी विराट कोहली-अनुष्‍का शर्मा को शादी की बधाई, फैंस ने किया पसंद
विराट और अनुष्का ने सोमवार को इटली में विवाह रचाया (फाइल फोटो)
  • पंचलाइन 'कोहली सजा के रखना, मेंहदी लगाके रखना' है
  • विज्ञापन में विराट के हाथ में ब्रेड और बटर वाली प्लेट है
  • विराट और अनुष्का ने सोमवार को इटली में की है शादी
नई दिल्ली: भारत की अग्रणी डेयरी कंपनी अमूल ने अपने एक नए विज्ञापन के जरिये टीम इंडिया के नियमित कप्‍तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा को बधाई दी है. अमूल के इस बेहतरीन अंदाज में ददी गई शादी की बधाई को फैंस ने बेहद पसंद किया है. अमूल के इस विज्ञापन की पंचलाइन 'कोहली सजा के रखना, मेंहदी लगाके रखना' है.' कंपनी ने मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर इस विज्ञापन को साझा किया. इस विज्ञापन में एक लड़की को अनुष्का और एक लड़के को विराट के किरदार में देखा जा रहा है, इसमें इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल रनों का अंबार लगाने वाले विराट कोहली ने हाथ में ब्रेड और बटर वाली प्लेट रख रखी है.इस विज्ञापन में लिखा गया है 'कोहली सजा के रखना, मेंहदी लगा के रखना. अमूल, वी (Vi)रश फॉर मस्का.' विज्ञापन साझा करने के साथ एक शीर्षक भी दिया गया है, जिसमें लिखा है कि भारतीय कप्तान और अभिनेत्री की बहुप्रतिक्षित शादी।
 
virat kohli

विराट और अनुष्‍का की शादी पर अमूल ने यह विज्ञापन दिया (Amul twitter)


गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की शादी सोमवार को इटली के टोस्काना शहर में हुई. यह एक निजी समारोह था, जो बोर्गो फिनेकिएटो बड़े लक्जरी रिसार्ट में आयोजित हुआ. यह रिसॉट फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है. इस शादी में सिर्फ खास दोस्त और फैमिली मेंबर ही उपस्थित थे.

वीडियो: गावस्‍कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की प्रशंसा
इस जोड़ी ने शादी में डिज़ाइनर सब्यासाची की ओर से डिजाइन ड्रेस को पहना. मेहंदी से लेकर शादी तक विराट और अनुष्का दोनों ही सब्यासाची के आउटफिट में दिखे. मेंहदी पर अुनष्का ने फ्लोरल ब्लाउज़ और हॉट पिंक एंड येल्लो सिल्क लहंगा पहना जबकि अनुष्का को ब्राइट कलर्स वाला बोहो लुक चाहिए था. इसीलिए उन्होंने ये हॉट पिंक रंग चुना. इस लहंगे पर कोलकाता के कारीगरों ने हाथों से ब्लॉक प्रिंट और गोटा पट्टी वर्क किया गया था. अनुष्का की ज्‍वैलरी भी 22 कैरेट गोल्ड की थी, जिसमें ईरानी टरकॉइज़, टरमालिनेस, अनकट डायमंड और जैपनीज़ पर्ल जड़े हुए थे. वहीं, जूतियां भी ब्रोकेड और जरदोज़ी से जड़ी हुई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Anushka Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com