विज्ञापन

GT vs KKR: बिना खाता खोले भी खास क्यों बन गए अजिंक्य रहाणे? गजब की उपलब्धि हासिल की

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे अपने पूरे टी20 करियर में 300 मैच खेलने वाले दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. 

GT vs KKR: बिना खाता खोले भी खास क्यों बन गए अजिंक्य रहाणे? गजब की उपलब्धि हासिल की
Ajinkya Rahane

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां केकेआर फैंस को अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) से एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर पारी का आगाज करते हुए वह बिना कोई रन बनाए पवेलियन चलते बने हैं. 37 वर्षीय रहाणे को भारतीय स्टार मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने अपना शिकार बनाया है. पारी के पहले ओवर की चौथी गेंद को ही डीप मिड विकेट की दिशा में मारने के प्रयास में रहाणे मिड ऑन पर खड़े रबाडा के हाथों लपके गए. 

अजिंक्य रहाणे ने हासिल की गजब की उपलब्धि

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जरूर अजिंक्य रहाणे कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए. इसके बावजूद उन्होंने एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह अपने पूरे टी20 करियर में 300 मैच खेलने वाले दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. 

रहाणे का टी20 करियर

खबर लिखे जाने तक रहाणे ने टी20 क्रिकेट में कुल 300 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 283 पारियों में 30.64 की औसत से 7785 रन निकले हैं. टी20 क्रिकेट में रहाणे के नाम दो शतक और 55 अर्धशतक दर्ज है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सिराज के खिलाफ खराब है रहाणे का रिकॉर्ड 

आज के मुकाबले में रहाणे को पवेलियन का रास्ता सिराज ने दिखाया है. आपको जानकर हैरानी होगी कि सिराज के खिलाफ रहाणे के आंकड़े कुछ खास नहीं हैं. दोनों खिलाड़ियों की अबतक कुल नौ पारियों में भिड़ंत हुई है. जहां सिराज ने उनके खिलाफ कुल 38 गेंदें डाली है. इस बीच 24 रन खर्च करते हुए दो बार अपना शिकार बनाया है. 

यह भी पढ़ें- BCCI ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना, वजह बनी मोबाइल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com