विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2017

इस गेंदबाज की इस बॉल को देख आप भी कहेंगे OMG, बीच मैच किया ये कारनामा

अफगानिस्तान के शानदार बॉलर राशिद खान ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में एक ऐसा कारनामा किया है जो आपने कभी नहीं देखा होगा. तेज गेंदबाज कई बार बोल्ड करते हैं और विकेट टूट जाता है. ये तो आपने देखा ही होगा.

इस गेंदबाज की इस बॉल को देख आप भी कहेंगे OMG, बीच मैच किया ये कारनामा
अफगानिस्तान के शानदार बॉलर राशिद खान ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अपनी बॉलिंग से स्टम्प तोड़ दिया.
  • स्पिनर राशिद खान ने तोड़ा विकेट.
  • अब तक वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं राशिद.
  • 2017 में अब तक 13 मैच खेलते हुए 36 विकेट ले चुके हैं.
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के शानदार बॉलर राशिद खान ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में एक ऐसा कारनामा किया है जो आपने कभी नहीं देखा होगा. तेज गेंदबाज कई बार बोल्ड करते हैं और विकेट टूट जाता है. ये तो आपने देखा ही होगा. लेकिन कभी आपने स्पिनर की गेंद पर विकेट टूटते देखा है. जी हां, राशिद खान ने ऐसी बॉल की जिससे स्टम्प्स टूट गए. जिसे देख सभी हैरान हो गए. आइए जानते हैं हुआ क्या था...

पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की दोस्त दिशा पाटनी ने कराया हॉट फोटो शूट, तस्वीर हुई Viral​
 
ऐसे तोड़ दिया विकेट
14 नवंबर को कोमिला विक्टोरियन्स और चिटगांव विटकिंग्स के बीच मुकाबला था. कोमिला विक्टोरियन्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 16वें ओवर में दिलशान मुनरवीरा को बॉल डाली. बता दें, उस वक्त टीम का स्कोर 96 था. यानी बड़े-बड़े शॉट्स खेलने की जरूरत थी. टीम के दो विकेट गिर चुके थे.

पढ़ें- Viral Photos: 54 साल के शेखर सुमन का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख आप कहेंगे OMG!

राशिद खान को उस वक्त बॉलिंग दी गई जब मैच बहुत क्रूशियल था. राशिद ने आते ही अपनी फिरकी से बल्लेबाज को कंफ्यूज करने का काम शुरू कर दिया. दूसरी ही बॉल पर उन्होंने ऐसी स्पिन डाली जिससे विकेट टूट गया. राशिद ने 4 ओवर डालते हुए सिर्फ 17 रन दिए. जिसमें एक विकेट भी शामिल था. राशिद ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो काफी वायरल हो रहा है.

पढ़ें- सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली अचानक बनी मॉडल, जानिए ऐसा क्या हुआ

वनडे में लिए सबसे ज्यादा विकेट
राशिद खान के लिए ये साल शानदार रहा है. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी शानदार खेल दिखाया है. वो वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं. वो 2017 में अब तक 13 मैच खेलते हुए 36 विकेट ले चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashid Khan, Afghanistan, Bangladesh Premier League
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com