दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिमम में रविवार को अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू हुई तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले से एक दिन पहले नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे. नेट पर लंबे-लंबे छक्के लगा रहे थे, तो उनके पिता संजीव सूर्यवंशी छोटे बेटे आशीर्वाद के साथ एक दिन पहले जेटली स्टेडियम पहुंचे, तो फैंस ने मान लिया कि वैभव भारतीय जमीं पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं, लेकिन टॉस के बाद जैसे ही भारतीय XI सामने आई, तो ये तमाम फैंस मायूस गए. स्टेडियम में बड़ी संख्या में फैंस वैभव के चौके-छक्के देखने के लिए ही जमा हुए थे, लेकिन आखिर में उन्हें निराश होना पड़ा. सोशल मीडिया पर फैंस के बीच वैभव को लेकर बहस चल पड़ी, तो इसी बीच हाल ही में एक पोडकास्ट में लखनऊ सुपर जॉयंट्स के ऑनर संजीव गोयनका का एक पोडकास्ट में उन्हें लेकर दिया बयान वायरल हो गया.
🚨SANJIV GOENKA ON VAIBHAV SURYAVANSHI.🚨(Via Shubhankar Mishra 's Podcast/YT)
He said - "Every team owner will have the regret of missing out on Vaibhav Sooryavanshi. Now, RR have a new owner (Laxmi Mittal), and he won't release Vaibhav Sooryavanshi at any cost.
Vaibhav…
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) September 13, 2026 >
यह बात बनाती है बाकियों से अलग'
शुभांकर मिश्रा के पोडकास्ट में गोयनका ने वैभव को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा, 'हर फ्रेंचाइजी ऑनर वैभव सूर्यवंशी को लेने में हुई चूक का अफसोस कर रहा होगा. अब लक्ष्मी मित्तल टीम के मालिक हैं और वह किसी भी कीमत पर वैभव को नहीं जाने देंगे.' उन्होंने कहा, 'वैभव के भीतर गजब का आत्मविश्वास है. उसके पास टैलेंट है, स्ट्रोक हैं. और अति आत्मविश्वासी न होना वह बात है, जो उन्हें बाकियों से अलग बनाती है.मुझे खुद भी इस बात का पछतावा है. काश मैंने वैभव सूर्यवंशी को चुना होता, तो यह बहुत बढ़िया होता।.वह अभी इस खेल में सबसे युवा प्रतिभा हैं. वह सचमुच एक शानदार खिलाड़ी हैं और उनमें गजब का आत्मविश्वास है'
वैभव को ड्रॉप करने पर अय्यर का जवाब
टीम कॉम्बिनेशन और मैच के लिए खिलाड़ियों को चुनने के बारे में बताते हुए अय्यर ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि यह ज़्यादा मुश्किल काम है, लेकिन मैं कहूंगा कि अगर वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे हैं, तो वॉशिंगटन (सुंदर) भी नहीं खेल रहे हैं और दो और खिलाड़ी हैं जिनके बारे में आपको पता चल जाएगा. मतलब अय्यर ने वैभव की तुलना सीधे-सीधे अय्यर से कर दी. और भारतीय कप्तान ने एक तरह से यह संदेश देने की कोशिश की कि सूर्यवंशी भले ही करोड़ों फैंस की नजरों में वेरी-वेरी स्पेशल हों, लेकिन भारतीय प्रबंधन उन्हें बाकी किसी दूसरे खिलाड़ी की तरह ही देख रहा है.
फैंस ब्रॉडकास्टर की मनोदशा को अपने अंदाज में बयां कर रहे हैंVaibhav Sooryavanshi not in the playing XI.
— Arvind Khapra (@Arvinddkk) September 13, 2026
Broadcasters right now: 😭😂 pic.twitter.com/JT1LhRPAyX
ये भी पढ़ें- 'छह हफ्तों तक बैठकर सोना पड़ा,' भारत-अफगानिस्तान मैच के बीच नवीन-उल-हक का छलका दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं