विज्ञापन

अभिषेक शर्मा की खुल गई पोल, अफ्रीकी टीम के जाल में औंधे मुंह गिरे, आगे भी गेंदबाज इस 'ब्रह्मास्त्र' से लेगें अग्नि परीक्षा

Abhishek Sharma, India vs South Africa: अहमदाबाद में जिस तरह से अफ्रीकी गेंदबाजों ने अभिषेक शर्मा को अपने जाल में फंसाया है. उम्मीद जताई जा रही है कि टूर्नामेंट के शेष बचे मुकाबलों में विपक्षी गेंदबाज इस रणनीती के साथ उन्हें काफी तंग करेंगे.

अभिषेक शर्मा की खुल गई पोल, अफ्रीकी टीम के जाल में औंधे मुंह गिरे, आगे भी गेंदबाज इस 'ब्रह्मास्त्र' से लेगें अग्नि परीक्षा
Abhishek Sharma

Abhishek Sharma, India vs South Africa: अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर से क्रिकेट प्रेमियों को निराश किया है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पिछले तीन मुकाबलों में शून्य पर आउट होने वाले 25 वर्षीय बल्लेबाज से भारतीय फैंस को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक धमाकेदार पारी की उम्मीद थी. मगर वह पारी का आगाज करते हुए महज 15 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए. इस दौरान विपक्षी टीम ने उन्हें जिस रणनीति के तहत जाल में फंसाया. वह काफी सराहनीय रहा. प्रोटियाज गेंदबाजों ने लगातार उनके खिलाफ नकल बॉल और धीमी गेंदों का इस्तेमाल किया. इस बीच वह लगातार उनके खिलाफ रन बनाने के लिए जुझते रहे. मार्को यानसन ने जिस गेंद पर उन्हें आउट किया. वह भी नकल बॉल ही रही. यहां वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में मिड विकेट की तरफ कॉर्बिन बॉश के हाथों लपके गए. 

मार्को यानसन ने कुछ इस तरह अभिषेक शर्मा को बनाया अपना शिकार 

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पारी का पांचवां ओवर लेकर मैदान में आए यानसन ने ओवर की तीसरी गेंद पर उंगलियां फेरते हुए स्टंप के मध्य में गेंद डाली थी. जहां अभिषेक वेरिएशन को समझने में पूरी तरह से नाकामयाब रहे. उन्होंने अपना अगला पैर हटाते हुए बड़े शॉट के लिए जोरदार तरीके से बल्ला घुमाया. मगर यहां वह नाकामयाब रहे. गेंद उनके बल्ले का निचला किनारा लेते हुए मिड विकेट की दिशा में उछल गई. जहां कॉर्बिन बॉश ने डाइव लगाते हुए शानदार तरीके से कैच लपकर उन्हें पवेलियन की तरफ बढ़ने के लिए मजबूर कर दिया. 

विपक्षी टीमों को मिला अभिषेक शर्मा को फंसाने का तरीका 

अहमदाबाद में जिस तरह से अफ्रीकी गेंदबाजों ने अभिषेक शर्मा को अपने जाल में फंसाया है. उम्मीद जताई जा रही है कि टूर्नामेंट के शेष बचे मुकाबलों में विपक्षी गेंदबाज इस रणनीती के साथ उन्हें काफी तंग कर सकते हैं. अगर वह जल्द से जल्द अपनी इसी खामी को नहीं सुधारते हैं तो भविष्य में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. 

15 रन बनाने में कामयाब रहे अभिषेक

बात करें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 12 गेंदों का सामना किया. इस बीच 125.00 की स्ट्राइक रेट से 15 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से दो चौका और एक छक्का देखने को मिला. 

यह भी पढ़ें- IND vs SA: अर्शदीप सिंह नहीं अब दुनिया वरुण चक्रवर्ती का नाम रखेगी याद, बनाया गजब का रिकॉर्ड


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com