विज्ञापन

सहवाग-गावस्कर ओपनर, नंबर 3 द्रविड़, नंबर 4 तेंदुलकर, आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग-11

आकाश चोपड़ा ने अपनी ऑल टाइम भारतीय टेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। उनकी टीम में वीरेंद्र सहवाग, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज शामिल हैं.

सहवाग-गावस्कर ओपनर, नंबर 3 द्रविड़, नंबर 4 तेंदुलकर, आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग-11
आकाश चोपड़ा ने चुनी अपनी ऑल टाइम भारतीय टेस्ट प्लेइंग 11

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी ऑल टाइम भारतीय टेस्ट प्लेइंग 11 चुनी है. उनकी टीम में भारतीय क्रिकेट इतिहास के कई दिग्गज खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि कुछ बड़े नाम अंतिम एकादश में शामिल नहीं हो सके. आकाश चोपड़ा ने सलामी बल्लेबाजों के रूप में वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर को चुना है. टेस्ट क्रिकेट में भारत की दो अलग-अलग पीढ़ियों का प्रतिनिधित्व करने वाले ये दोनों खिलाड़ी उनकी सर्वकालिक टीम की ओपनिंग जोड़ी हैं.

मिडिल आर्डर में तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ को जगह दी गई है, जबकि चौथे नंबर पर सचिन तेंदुलकर को चुना गया है. पांचवें स्थान के लिए चोपड़ा की पसंद विराट कोहली हैं, जिन्होंने आधुनिक दौर में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार पारियां खेली हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है. पंत की मौजूदगी टीम को मध्यक्रम में आक्रामक विकल्प देती रही है.

इसके साथ ऑलराउंडर की जिम्मेदारी दिग्गज कपिल देव को सौंपी गई है. स्पिन विभाग में रविचंद्रन अश्विन और अनिल कुंबले को जगह मिली है, जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह और जहीर खान को चुना गया है.

आकाश चोपड़ा की इस टीम में बल्लेबाजी, स्पिन और तेज गेंदबाजी का संतुलित मेल देखने को मिलता है. 

आकाश चोपड़ा की ऑल टाइम भारतीय टेस्ट प्लेइंग 11

वीरेंद्र सहवाग, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कपिल देव, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान


यह भी पढ़ें | बाप जैसा बेटा! आर्यवीर सहवाग ने 131 गेंद पर ठोका शतक, चौकों-छक्कों से मचाया तहलका

यह भी पढ़ें | '30 गेंद में 30 रन चाहिए थे'... रवि शास्त्री ने बताया कैसे फिसल गया दक्षिण अफ्रीका के हाथ से टी20 विश्व कप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aakash Chopra, Ramlal Nikhanj Kapil Dev, Sachin Ramesh Tendulkar, Virat Kohli, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com