IPL 2022 Mega Auction: डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, देखें टॉप 10 मार्की खिलाड़ी किस-किस टीम में गए..

आपको बतातें हैं 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों के बारे में. शुरुआत में  पहले दिन सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई

IPL 2022 Mega Auction: डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, देखें टॉप 10 मार्की खिलाड़ी किस-किस टीम में गए..

इन खिलाड़ियों पर सभी की नजरें थीं

नई दिल्ली:

आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL 2022 mega auction) शुरू हो चुका है. सभी टीमों ने अपने दांव खेलने शुरू कर दिए हैं. पूरी नीलामी का लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स पर की जा रही है. सभी की नजरें थी कि सबसे महंगे खिलाड़ी कौन होंगे. चलिए आपको बतातें हैं 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ियों के बारे में. शुरुआत में  पहले दिन सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. 

rogbbb7g

यह  पढ़ें- IPL 2022 Auction LIVE: आज कई क्रिकेटरों की खुलेगी किस्मत, जानिए खिलाड़ियों की बेस प्राइस

लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस ये दो नई टीमें हैं जो आईपीएल में खेलेगी. ऐसे में ऑक्शन के दौरान सभी 10 टीमें ऐसे-ऐसे खिलाड़ियों को अपने टीम में जोड़ना चाहेंगी जो अपनी-अपनी टीम के लिए अहम साबित हों. बता दें कि इस बार ऑक्शन दो दिनों तक चलने वाले है. बैंगलोर में आईपीएल ऑक्शन चल रहा है. 


यह भी पढ़ें- अफरीदी ने रिजवान को डराने के लिए चली चाल, फिर कप्तान ने दरियादिली दिखाकर जीता दिल- Video

ऑक्शन में कुल 600 खिलाड़ियों पर 10 फ्रेंचाइजियां बोली लगाएंगी. बैंगलोर में 2 दिन में होने वाला मेगा ऑक्शन में पूरी दुनिया के 600  खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी. आईपीएल ऑक्शन में दिग्गज खिलाड़ियों की बेस प्राइस 2 करोड़ रखी गई है. इसके अलावा डेढ़ करोड़ के बेस प्राइस वाले 20 खिलाड़ी शामिल हैं.

इन 10 मार्की खिलाड़ियों पर सभी की नजरें : 

  1. शिखर धवन - 8.25 करोड़ - पंजाब किंग्स
  2. श्रेयस अय्यर - 12.25 करोड़ - कोलकाता नाईट राइडर्स
  3. मोहम्मद शमी - 6.25 करोड़ - गुजरात टाइटन्स
  4. अश्विन- 5 करोड़ - राजस्थान रॉयल्स
  5. डेविड वॉर्नर - 6.25 करोड़ - दिल्ली कैपिटल्स 
  6. पैट कमिंस- 7.25 करोड़ - कोलकाता नाईट राइडर्स
  7. फाफ डु प्लेसिस - 7 करोड़ - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  8. क्विंटन डी कॉक - 6.75 करोड़ - लखनऊ सुपर जायंट्स
  9. कागिसो रबाडा - 9.25 करोड़ - पंजाब किंग्स
  10. ट्रेंट बोल्ट - 8 करोड़ - राजस्थान रॉयल्स

क्रिकेट में Wicket Keepers की रैंकिंग क्यों नहीं होती?  

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com