विज्ञापन
This Article is From May 18, 2017

महिला ने पांच सितारा होटल के कर्मचारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच सितारा होटल में ठहरने वाली जयपुर की 27 वर्षीय आईटी पेशेवर ने आरोप लगाया है कि होटल के भोजन और पेय पदार्थ विभाग में काम करने वाले 29 वर्षीय कर्मचारी ने मंगलवार को उसके साथ बलात्कार किया.

Also Read in
महिला ने पांच सितारा होटल के कर्मचारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
चंडीगढ़: शहर में 27 वर्षीय महिला ने एक पांच सितारा होटल के एक कर्मचारी पर बलात्कार का आरोप लगाया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच सितारा होटल में ठहरने वाली जयपुर की 27 वर्षीय आईटी पेशेवर ने आरोप लगाया है कि होटल के भोजन और पेय पदार्थ विभाग में काम करने वाले 29 वर्षीय कर्मचारी ने मंगलवार को उसके साथ बलात्कार किया.

अधिकारी ने बताया कि महिला के अनुसार वह अपना जन्मदिन मनाने आरोपी के किराये के मकान पर गई थी, जहां यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि महिला ने चिकित्सा जांच और न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने से इनकार कर दिया है.

अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वह खुद को बेगुनाह बता रहा है. आरोपी को कल चंडीगढ़ की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandigarh, Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com