विज्ञापन
This Article is From Jun 28, 2016

अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर हुईं पोस्ट, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, लड़की ने दे दी जान

अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर हुईं पोस्ट, पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, लड़की ने दे दी जान
  • सलेम जिले में माता-पिता के साथ रहने वाली इस लड़की का नाम विनुप्रिया था
  • सुसाइड नोट में लिखा, "माता-पिता को भरोसा नहीं, तो जीने से क्या फायदा..."
  • पुलिस ने कहा, "केस दर्ज कर लिया है, फेसबुक पेज को ब्लॉक करवा दिया है..."
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई: तमिलनाडु में 21-वर्षीय एक लड़की ने उसकी मॉर्फ्ड (मूल चित्र से छेड़छाड़ कर बनाई गई) और अश्लील तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के छह दिन बाद घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

लड़की का नाम विनुप्रिया बताया गया है, जो सलेम जिले में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। उसका शव सोमवार को बरामद हुआ। शव के साथ मिले सुसाइड नोट से लगता है कि उसके माता-पिता ने उसकी इस बात पर यकीन नहीं किया था कि वे अश्लील तस्वीरें उसने खुद ही उसे नहीं भेजी थीं, जिसने भी उन्हें फेसबुक पर पोस्ट किया।

सुसाइड नोट में लिखा है, "जीने से क्या फायदा, अगर मेरे माता और पिता ही मुझ पर विश्वास नहीं करते...?"
 

पुलिस के अनुसार, पिछले ही साल रसायन विज्ञान (कैमिस्ट्री) में स्नातक की डिग्री हासिल कर चुकी विनुप्रिया की तस्वीरें किसी ने विनुप्रिया के ही नाम से फेसबुक पर पेज बनाकर पोस्ट की थीं।

उसके परिवार का आरोप है कि पुलिस ने 23 जून को दर्ज कराई गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसमें उन अश्लील तस्वीरों को फेसबुक से हटवाने और अपराधी की पहचान कर उसे सज़ा दिलवाने की मांग की गई थी।

मामले की तफ्तीश कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमित कुमार ने कहा, "हमने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है, और उस फेसबुक पेज को ब्लॉक करवा दिया है, जिस पर उसकी तस्वीरें पोस्ट की गई थीं..." उन्होंने यह भी बताया कि फेसबुक से उस शख्स के बारे में जानकारी भी मांगी गई है, जिसने वे अश्लील तस्वीरें पोस्ट की थीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लड़की ने की खुदकुशी, अश्लील तस्वीरें, विनुप्रिया, सलेम जिला, तमिलनाडु में खुदकुशी, फेसबुक पर अश्लील तस्वीरें, Facebook, Social Media, Suicide, Obscene Pictures, सोशल मीडिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com