जे जयललिता (फाइल फोटो)
- जयललिता के गंभीर अस्वस्थ होने की बात का जवाब
- अन्नाद्रमुक ने समर्थकों से अभियान में शामिल होने की अपील की
- अन्नाद्रमुक ने 'अम्मा' के स्वास्थ्य को लेकर ट्विट किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:
डॉक्टरों के तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की जल्द ही अस्पताल से छुट्टी होने की संभावना का संकेत देते ही उनकी पार्टी ने समर्थकों से एक ऑनलाइन अभियान में शामिल होने की अपील की. यह अपील जयललिता के गंभीर अस्वस्थ होने की बात का मुकाबला करने के लिए की गई है.
उधर चेन्नई में जयललिता की हालत को लेकर सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर अफवाह फैलाने को लेकर करीब 40 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें पुलिस ने दंगा फैलाने की मंशा का आरोप लगाया है.
अन्नाद्रमुक ने सोमवार को 'अम्मा' के स्वास्थ्य को लेकर ट्विट किया 'ऑल इज वेल'. पार्टी नेताओं ने पार्टी के ट्विटर उपयोगकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने ट्विटर एकाउंट में प्रोफाइल फोटो बदल दें और घोषणा करें कि "माई सीएम इज फाइन."
68 वर्षीय जयललिता को 22 सितंबर को चेन्नई में अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया पर उनकी स्थिति को लेकर गलत सूचनाएं देनेके मामले में पुलिस में चार मामले दर्ज कराए हैं. प्रवक्ता लगातार जोर देकर कहते रहे कि मुख्यमंत्री स्वस्थ हो रही हैं और अस्पताल में ही महत्वपूर्ण फैसले भी ले रही हैं.
हालांकि, पहले दी गई जानकारी के मुताबिक उनको डिहाईड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था. लेकिन बाद में उन्हें रेस्पाइरेटरी सपोर्ट पर रखा गया और उनके फेंफड़ों में इनफेक्शन की इलाज किया गया. ब्रिटेन के एक विशेषज्ञ और दिल्ली के एम्स के तीन विशेषज्ञ अपोलो अस्पताल की उस टीम में शामिल हैं जो जयललिता का इलाज कर रही है.

All is well with Puratchi Thalaivi Amma. Click this link, change your profile pic & put a full stop to rumours.https://t.co/mOwR6jaOWx
— AIADMK (@AIADMKOfficial) October 10, 2016
68 वर्षीय जयललिता को 22 सितंबर को चेन्नई में अस्पताल में भर्ती किया गया था. उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया पर उनकी स्थिति को लेकर गलत सूचनाएं देनेके मामले में पुलिस में चार मामले दर्ज कराए हैं. प्रवक्ता लगातार जोर देकर कहते रहे कि मुख्यमंत्री स्वस्थ हो रही हैं और अस्पताल में ही महत्वपूर्ण फैसले भी ले रही हैं.
हालांकि, पहले दी गई जानकारी के मुताबिक उनको डिहाईड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था. लेकिन बाद में उन्हें रेस्पाइरेटरी सपोर्ट पर रखा गया और उनके फेंफड़ों में इनफेक्शन की इलाज किया गया. ब्रिटेन के एक विशेषज्ञ और दिल्ली के एम्स के तीन विशेषज्ञ अपोलो अस्पताल की उस टीम में शामिल हैं जो जयललिता का इलाज कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
तमिलनाडु, अन्नाद्रमुक, जे जयललिता, मुख्यमंत्री जे जयललिता, Tamilnadu, AIDMK Chief, CM J Jayalalithaa