विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2016

यमुनानगर : सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से बलात्कार

यमुनानगर : सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से बलात्कार
प्रतीकात्मक फोटो
  • सड़क पर घूमती मिली लड़की को पुलिस अस्पताल लाई थी
  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ा
  • अस्पताल में पीड़ित लड़की का इलाज जारी
चंडीगढ़: हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक सरकारी अस्पताल के अंदर मानसिक रूप से विक्षिप्त एक लड़की से एक कर्मचारी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सिविल अस्पताल में कार्यरत है आरोपी
यमुनानगर के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) आदर्शदीप सिंह ने कहा, ‘‘मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़की से युवक ने बलात्कार किया। युवक की उम्र करीब 22 वर्ष है और यमुनानगर सिविल अस्पताल में अनुबंध के आधार पर सहायक का काम करता है।’’ डीएसपी ने कहा कि लड़की को मंगलवार की रात को पुलिस ने सड़क पर घूमते देखा जिसके बाद उसे लेकर अस्पताल आई थी।

लड़की के रोने पर मामले का पता चला
सिंह ने कहा, ‘‘उसकी स्थिति देखकर पुलिस लड़की को अस्पताल लेकर गई क्योंकि वह अपने बारे में या अपने परिवार के बारे में बताने में असमर्थ थी।’’ कल सुबह लड़की से हुए कृत्य के बारे में तब पता चला जब एक स्टाफ नर्स ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी और लड़की को रोते हुए सुना। उन्होंने कहा, ‘‘नर्स ने देखा कि आरोपी कमरे से भाग रहा है और लड़की रो रही है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।’’ अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि आरोपी लड़की को कमरे से लेकर दूसरे कमरे में जा रहा है।

आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर महिला पुलिस स्टेशन की एसएचओ कुलबीर कौर ने कहा, ‘‘आरोपी विजय कुमार को कल गिरफ्तार कर लिया गया। अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है। लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है जिससे उसके यौन उत्पीड़न की पुष्टि होती है।’’

इस वर्ष फरवरी में हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली एक महिला का आईसीयू के अंदर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हरियाणा, यमुनानगर, सरकारी अस्पताल में बलात्कार, मानसिक विक्षिप्त लड़की का रेप, कर्मचारी ने किया बलात्कार, Hariyana, Yamunanagar, Rape In Government Hospital, Mental Disorder Girl, Rape, Haryana Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com