आरोपी मनमीत सिंह ने कुछ दोस्तों के साथ 13 मार्च की रात करीब आठ बजे वरिंदर संधू के घर पर हमला किया था.
- आरोपी युवक का मृतक के भाई से क्रिकेट मैच में हुआ था झगड़ा.
- घर पर धावा बोलकर उसके भाई को उठा ले गए आरोपी युवक.
- गांव वालों के विरोध के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पंचकूला:
हरियाणा के पंचकूला स्थित सकेतड़ी गांव में 26 वर्षीय युवक वरिंदर सिंह संधू को तलवार से घायल करने और उसे कार के सहारे दूर तक घसीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. हत्या का आरोप इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के पार्षद कुलजीत वड़ैच के बेटे मनमीत सिंह उर्फ मोंटी और उसके साथियों पर लगे हैं. गांव वालों के हंगामे के बाद आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
क्रिकेट मैच के दौरान हुए झगड़े का लिया बदला
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि करीब दो साल पहले क्रिकेट मैच के दौरान वरिंदर सिंह के भाई अवतार सिंह का मनमीत सिंह के साथ मारपीट हुई थी. झगड़े के दौरान मनमीत ने अवतार का सिर फोड़ दिया था. उस समय तो दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, लेकिन मनमीत उस बात को मन में बिठाए हुआ था.
आरोप है कि मनमीत ने अपने कुछ दोस्तों के साथ 13 मार्च की रात करीब आठ बजे अवतार सिंह के घर पर हमला कर दिया. उस वक्त घर में अवतार सिंह के बजाय वरिंदर सिंह मौजूद था. मनमीत ने वरिंदर को ही उठा लाए और उसकी हत्या कर दी.
आरोप है कि मनमीत और उसके दोस्तों ने वरिंदर पर तलवार से हमला करने के बाद उसकी मौत होने तक उसे सड़क पर घसीटता रहा. बताया जा रहा है कि हमलावर वरिंदर को घसीटते हुए गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सुखना लेक रोड चंडीगढ़ ले गए.
पुलिस को घटना स्थल पर खून के निशान और शरीर कुछ टुकड़े भी मिले हैं, जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है.
पंचकूला के डीसीपी अनिल धवन ने बताया कि आरोपी वारदात के बाद पंजाब के लुधियाना भाग गए थे, जहां समराला से उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है.
इस मामले में आरोपी के पिता इंद्रजीत सिंह बड़ैच इस मामले को हादसा बताया है. उनका कहना है कि कुछ युवक गाड़ी के पीछे भाग रहे थे, यह युवक गाड़ी को रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह आगे वाले टायर में फंस गया, जिससे उसकी मौत हुई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बेरहमी से हत्या, इनेलो पार्षद, वरिंदर सिंह संधू, हरियाणा, पंचकूला, Ruthlessly Murder, INLD Councillor, Varinder Singh Sandhu, Haryana, Panchkula, Crime News