विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2016

किसानों की विधवाएं झंडी दिखाकर रवाना करेंगी कैप्टन अमरिंदर की बस यात्रा

किसानों की विधवाएं झंडी दिखाकर रवाना करेंगी कैप्टन अमरिंदर की बस यात्रा
चंडीगढ़: आत्महत्या करने वाले कुछ कर्ज प्रभावित किसानों की विधवाएं सोमवार सुबह कैप्टन अमरिंदर सिंह की तीन दिवसीय 500 किलोमीटर लंबी किसान यात्रा को झंडी दिखाएंगी.

'कर्जा-कुर्की खत्म, फसल की पूरी रकम' नारे के साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की किसान यात्रा कांग्रेस भवन से शुरू होगी, जहां इन विधवाओं को राज्य के किसानों की परेशानियां मिटाने के लिए पार्टी की कोशिशों का हिस्सा बनने के लिए विशेषतौर पर बुलाया गया है.

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक बयान के मुताबिक यह कदम एक प्रतीकात्मक संकेत से अधिक है, जो किसानों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी के संकल्प को दर्शाता है. पंजाब कांग्रेस सत्ता में आने पर किसानों के कर्ज माफ करने का वायदा कर चुकी. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष विशेषतौर पर तैयार की बस में यात्रा करेंगे, जिसमें रहने के लिए सभी मूल सुविधाएं उपलब्ध हैं.

बस का एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म है, जहां से कैप्टन अमरिंदर रास्ते के दौरान अलग-अलग किसान बैठकों को संबोधित करेंगे. इसी तरह, बगैर किसी तैयारी के बैठकें करने हेतु विशेषतौर पर बस के अंदर एक माइक्रोफोन व स्पीकर सिस्टम फिट किया गया है, ताकि प्लेटफार्म से बड़ी संख्या में लोगों को संबोधित किया जा सके. 500 किलोमीटर से अधिक की यह यात्रा मोगा, फरीदकोट, लुधियाना, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, जलालाबाद व फिरोजपुर जिलों को कवर करेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, किसान बस यात्रा, पंजाब विधानसभा चुनाव 2017, किसानों की विधवाएं, Captain Amrinder Singh, Kisan Bus Yatra, Farmers’ Widows, Punjab Assembly Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com