विज्ञापन

UPSC इंटरव्यू से पहले डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी होने पर क्या होता है? एस्पिरेंट ने बताया पूरा प्रोसेस

UPSC Civil Services Interview: सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू निकालना एक बड़ी चुनौती की तरह होता है. दिसंबर में 2526 उम्मीदवारों का इंटरव्यू शुरू होगा, जो फरवरी तक चलेगा.

UPSC इंटरव्यू से पहले डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी होने पर क्या होता है? एस्पिरेंट ने बताया पूरा प्रोसेस
UPSC इंटरव्यू में कैसे सवाल पूछे जाते हैं

UPSC सिविल सेवा मेंस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो चुका है, जिसके बाद अब इंटरव्यू की तैयारी हो रही है. शेड्यूल के मुताबिक 7 दिसंबर 2026 से लेकर 12 फरवरी 2027 तक इंटरव्यू चलेंगे. मेंस परीक्षा में पास हुए कुल 2526 उम्मीदवारों को ये पर्सनैलिटी टेस्ट देना होगा. इनमें कई उम्मीदवार ऐसे भी होंगे, जो पहली बार यूपीएससी इंटरव्यू में पैनल का सामना करेंगे, इसके लिए वो लगातार प्रैक्टिस भी करते हैं, लेकिन फिर भी घबराहट रहती है. ऐसे ही उम्मीदवारों के लिए दो बार UPSC इंटरव्यू दे चुकीं रितिका तिवारी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनसे इंटरव्यू में क्या सवाल पूछे गए और इस दौरान महौल कैसा था. 

सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

रितिका ने बताया कि यूपीएससी बिल्डिंग में जाने के बाद सभी को 6-6 के ग्रुप में बांटा जाता है. इसके बाद तमाम दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होता है. इसमें जाति प्रमाण पत्र से लेकर 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन की मार्कशीट चेक होती हैं. यही वजह है कि कैंडिडेट्स को करीब डेढ घंटे पहले बुलाया जाता है. इसके बाद सभी को एक-एक कर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है, एक एस्कॉर्ट नाम लेकर बुलाता है और इंटरव्यू वाले रूम तक लेकर जाता है. 

डॉक्यूमेंट में दिक्कत होने पर क्या होता है?

रितिका तिवारी ने अपने वीडियो में बताया कि अगर किसी के डॉक्यूमेंट्स में कोई गलती होती है तो उसी वक्त एक लेटर दे दिया जाता है. इसमें लिखा होता है कि आपको सिलेक्शन से पहले क्या चीजें सबमिट करनी होंगीं. आमतौर पर ये प्रोसेस मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद शुरू होता है, इसके लिए करीब 45 दिन का वक्त दिया जाता है. 

इंटरव्यू में क्या-क्या पूछा गया?

रितिका ने अपना पहला इंटरव्यू 2022 में दिया था. उन्होंने बताया कि पैनल में शामिल सभी लोग अपने विषय की चीजों को चुनकर सवाल पूछने लगते हैं. रितिका ने बताया, मैंने अपनी हॉबी ट्रैवलिंग लिखी थी. इस पर मुझसे सवाल पूछा गया कि बजट ट्रैवलिंग और बैक पैकिंग में क्या अंतर है? मैंने जो जवाब दिया, उससे ऐसा लगा कि वो संतुष्ट नहीं हुए. इसके बाद मुझसे पूछा गया कि आप किस सेलिब्रिटी के साथ कहां ट्रैवल पर जाना चाहेंगीं. मैंने सदगुरु का नाम लिया और कहा कि उनके साथ मैं मानसरोवर यात्रा पर जाना चाहती हूं. इस पर मुझसे पूछा गया कि, क्या आप जानती हैं कि सदगुरु पर क्या आरोप लगे हैं? मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता था. इससे मेरा कॉन्फिडेंस थोड़ा कम हो गया. 

रितिका ने बताया कि उनसे दूसरा सवाल पूछा गया कि, हाईवे या एक्सप्रेसवे पर जो हादसे होते हैं, उन्हें रोकने के लिए आप क्या सुझाव देंगीं? इसके बाद तीसरे मेंबर ने मॉडलिंग को लेकर सवाल पूछा. उन्होंने पूछा कि आपने मॉडलिंग को करियर के तौर पर क्यों चुना? इसके अलावा उन्होंने जो साड़ी पहनी हुई थी, उसे लेकर भी उनसे सवाल पूछे गए. रितिका ने बताया कि उन्होंने सबसे बड़ी गलती ये की थी कि प्रैक्टिस काफी कम की थी. 

यह भी पढ़ें | UPSC ने जारी किया 2,526 उम्मीदवारों का नाम के साथ इंटरव्यू शेड्यूल, यहां देखें फुल PDF List

यह भी पढ़ें | AI भी नहीं छीन पाएगा इन 5 डिग्रियों की चमक, फ्यूचर में हमेशा रहेगी डिमांड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upsc Civil Services Interview, UPSC Civil Services Interview Tips, UPSC Interview Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com