उत्तर प्रदेश में लंबे समय के बाद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को आज यानी 23 नवंबर से 50% उपस्थिति के साथ फिर से खोल दिया गया है. बता दें कि उच्च शिक्षा संस्थानों को कैंपस में भीड़भाड़ से बचने के लिए चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने की अनुमति दी गई.
सबसे पहले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) ने साइंस स्ट्रीम के पीएचडी कार्यक्रमों के अंतिम वर्ष के छात्रों को चरणों में रिसर्च कार्य के लिए अपने संबंधित विभागों या लैब्स में जाने की अनुमति दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीएचयू ने दिशानिर्देशों को लागू करने और उसकी निगरानी करने के लिए मुख्य समितियों का गठन किया है. बीएचयू ने कहा था कि वह पहले चरण में स्थिति की समीक्षा के बाद अन्य स्ट्रीम्स के विभागों को फिर से खोलने पर फैसला करेगा.
Gorakhpur: Universities & colleges in Uttar Pradesh reopen from today with 50% attendance of students; visuals from Deen Dayal Upadhyaya University.
— ANI UP (@ANINewsUP) November 23, 2020
A student says, "It feels good to be back to the University. We will follow all precautionary measures." #COVID19 pic.twitter.com/qVCKEw7wNT
समाचार एजेंसी ANI से दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर के एक छात्र ने कहा, "विश्वविद्यालय में वापस आना अच्छा लग रहा है. हम सभी एहतियाती उपायों का पालन करेंगे."
बता दें कि सभी छात्रों को कैंपस में मास्क पहनना अनिवार्य होगा, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन करना होगा. छात्रों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वे परिसर में प्रवेश करने के बाद दिशानिर्देशों का पालन करेंगे. उन्हें हर समय आईडी कार्ड कैरी करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं