Supreme Court Jobs: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड - Court Master Shorthand) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस रिक्रूमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रोसेस आज यानी 25 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं.
जरूरी डेट्स
सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, इस भर्ती के तहत कुल 20 संभावित पदों को भरा जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे टाइमटेबल का ध्यान रखें:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 25 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है, जो 15 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे तक) चलेगा. इसके लिए ऑब्जेक्टिव परीक्षा (CBT) 7 दिसंबर 2026 को होगी. आंसर की (Answer Key) जारी होने की डेट 8 दिसंबर 2026 है. वहीं, आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय 8 से 9 दिसंबर 2026 है.
योग्यता, अनुभव और आयु सीमा?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास केवल डिग्री होना ही काफी नहीं है, बल्कि प्रैक्टिकल एक्सपीरिएंस भी जरूरी है:
डिग्रीकिसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी सब्जेक्ट में बैचलर (Bachelor's Degree) होना जरूरी है.
शॉर्टहैंड स्पीडअंग्रेजी शॉर्टहैंड में कम से कम 120 शब्द प्रति मिनट (wpm) की स्पीड होनी चाहिए.
कंप्यूटर टाइपिंग स्पीडकंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग की स्पीड कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट होनी जरूरी है.
एक्सपीरिएंसशॉर्टहैंड राइटर या स्टेनोग्राफी के फिल्ड में कम से कम 5 साल का प्रैक्टिकल अनुभव होना जरूरी है.
आयु सीमा01 अक्टूबर 2026 के आधार पर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 साल और अधिकतम आयु 45 साल होनी चाहिए. रिजर्वड कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
सिलेक्शन प्रोसेस का चार महत्वपूर्ण फेज
कैंडिडेट्स का लास्ट सिलेक्शन चार कड़े टेस्ट पास करने के बाद ही किया जाएगा:
ऑब्जेक्टिव टेस्टसबसे पहले 100 नंबर की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें जी के और पद से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.
अंग्रेजी शॉर्टहैंड टेस्टइसमें उम्मीदवारों को 120 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से 7 मिनट का डिक्टेशन दिया जाएगा, जिसे कंप्यूटर पर टाइप करके ट्रांसक्राइब करने के लिए 45 मिनट मिलेंगे.
कंप्यूटर टाइपिंग टेस्टइसमें उम्मीदवारों को कंप्यूटर पर 10 मिनट तक अंग्रेजी टाइपिंग करनी होगी, जिसमें 40 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम स्पीड दिखाना जरूरी है.
तीनों स्टेप्स में सफल उम्मीदवारों को अंत में 30 नंबर के इंटरव्यू से गुजरना होगा, जहां उनकी योग्यता और पद के लिए उपयुक्तता परखी जाएगी.
आवेदन शुल्क और आवेदन कैसे करें?
- सामान्य और अनारक्षित वर्ग को 1500
- SC, ST, पूर्व सैनिक और दिव्यांग (PwD) वर्ग 750
आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं, रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें, जरूरी एकेडेमिक व एक्सपीरिएंस डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दीजिए.
यह भी पढ़ें- Jharkhand में 7वीं और 10वीं पास के लिए होमगार्ड के 772 पदों पर सरकारी नौकरी, आवेदन का आखिरी मौका कल!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं