UGC NET Exam Postponed: कोरोनावायरस महामारी के चलते 2 मई से शुरू होने वाली UGC NET परीक्षा स्थगित कर दी गई है. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है. UGC NET की परीक्षा 17 मई तक आयोजित होने वाली थी. यह परीक्षा पहले दिसंबर 2020 में आयोजित होने वाली थी और तब से कई बार स्थगित हो चुकी है. अब एक बार फिर यूजीसी नेट परीक्षा को कोरोनावायरस महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक नोटिस जारी कर कहा, "कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए और उम्मीदवारों और परीक्षा अधिकारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए UGC NET 2020 (मई 2021) परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
????Announcement
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 20, 2021
Keeping in mind the safety & well-being of candidates and exam functionaries during #covid19outbreak, I have advised @DG_NTA to postpone the UGC-NET Dec 2020 cycle (May 2021) exams.#Unite2FightCorona pic.twitter.com/5dLB9uWgkO
एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवारों को परीक्षा की नई तारीखों के बारे में 15 दिन पहले सूचित किया जाएगा.
यूजीसी नेट परीक्षा
यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है. परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाती है. UGC NET 2021 परीक्षा का आयोजन संबद्ध विश्वविद्यालयों में जूनियर प्रोफेसर फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं