नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट री-एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा के बाद करीब एक हफ्ते में ये रिजल्ट जारी किया गया है. री-एग्जाम के तहत अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषय की परीक्षा हुई थी. अब रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड, क्वालिफाइंग स्टेटस और फाइनल आंसर-की देख सकते हैं. परीक्षा 9 और 10 सितंबर को आयोजित हुई थी. कई तरह की गड़बड़ियां पाए जाने के बाद तीन सब्जेक्ट के पेपर्स को रद्द कर उनका री-एग्जाम कराया गया था.
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर Candidate Activity वाले सेक्शन को खोलें
- UGC-NET June 2026 Score Card (Re-Exam) वाले लिंक पर क्लिक करें
- अपनी जरूरी डिटेल्स डालकर लॉगिन करें
- सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
- अपने विषय, मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस की जांच करें
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें
दोबारा क्यों लेना पड़ा एग्जाम?
यूजीसी नेट के कुल 87 विषयों की परीक्षा हुई थी, लेकिन रिजल्ट जारी करने से ठीक पहले बताया गया कि तीन विषयों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. इनके लिए दूसरी तारीखों का ऐलान भी किया गया. एनटीए ने बताया कि तमाम अभ्यर्थियों की शिकायतों के बाद जांच की गई और फिर परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला लिया गया.
परीक्षा देने वाले तमाम अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया था कि पेपर में कई तरह की गलतियां थीं. इनमें पिछले साल के सवाल रिपीट हुए थे और स्पेलिंग मिस्टेक या गलत सवाल भी दिए गए थे. कुछ अभ्यर्थियों ने ये भी आरोप लगाए कि पेपर AI से बनाया गया था. क्योंकि गलतियों की संख्या काफी ज्यादा थी, ऐसे में सवाल ड्रॉप करने की बजाय एनटीए ने तीनों विषयों की परीक्षा को रद्द कर दिया. इसके बाद दोबारा परीक्षा 272 शहरों के 454 परीक्षा केंद्रों पर हुई.
ये भी पढ़ें - 'यूपी में नौकरी कर रहे 10 हजार शिक्षक बाहर हो जाएंगे'... 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में लटकी तलवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं