UGC NET 2023 Answer Key: यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है. एक बार जून और दूसरी बार दिसंबर में. जून के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जा चुका और अब दिसंबर में परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों को यूजीसी नेट आंसर-की 2023 का बेसब्री से इंतजार है. यूजीसी नेट आंसर-की 2023 आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जारी की जाएगी, जिसे डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का प्रयोग करना होगा. जैसा की आप जानते हैं कि यह परीक्षा जेआरएफ और सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता और सहायक प्रोफेसर के लिए की जाती है, ऐसे में उम्मीदवार को दोनों पेपरों में उपस्थित होना चाहिए. इसके साथ ही सामान्य (अनारक्षित) / सामान्य-ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए दोनों पेपरों में कुल मिलाकर कम से कम 40% अंक प्राप्त करने चाहिए. एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर से संबंधित), पीडब्ल्यूडी और तीसरे लिंग) से संबंधित सभी उम्मीदवारों के लिए दोनों पेपरों में कम से कम 35% कुल अंक का होना जरूरी है.
जो उम्मीदवार विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET 2023) परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अपनी रेस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं. यूजीसी प्रोविजनल आंसर-की के साथ क्यूश्चन पेपर और रिकॉर्ड आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे. हालांकि आयोग ने यूजीसी नेट आंसर-की आंसर-की जारी करने की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है. उम्मीदवार आंसर-की को चैलेंज भी कर सकते हैं. यूजीसी नेट आंसर-की 2023 पर आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना होगा. उम्मीदवार को प्रति प्रश्न 200 रुपये प्रोसेसिंग फीस देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एनटीए ने 6, 7, 8, 11, 12, 13 दिसंबर और 14 दिसंबर, 2023 को यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन किया था. यह परीक्षा देश भर के कई शहरों में दो चरणों में 7 दिनों में 14 पालियों में 83 विषयों के लिए आयोजित की गई थी. नेट आंसर-की 2023, एनटीए प्रोविजनल आंसर-की, क्यूश्चन पेपर और श्रेणी-वार कट-ऑफ जारी करेगा.
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन पहले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा किया जाता था. लेकिन अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जाती है. नेट परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 'सहायक प्रोफेसर' और 'जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर' के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एक परीक्षा है.
UGC NET 2023 Answer Key: ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in या https://ugcnet.ntaonline.in पर जाएं.
होमपेज पर, “Download UGC NET Answer Key 2023.” लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें.
आपकी यूजीसी नेट आंसर-की 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं