विज्ञापन

CSIR UGC NET के लिए आवेदन शुरू, NTA ने किया सभी जरूरी तारीखों का ऐलान

Joint CSIR UGC NET December 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर, जेआरएफ और पीएचडी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एनटीए की तरफ से यूजीसी नेट के आवेदन शुरू कर दिए गए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

CSIR UGC NET के लिए आवेदन शुरू, NTA ने किया सभी जरूरी तारीखों का ऐलान
CSIR UGC NET दिसंबर के लिए आवेदन
Pixabay

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से ज्वाइंट CSIR UGC NET दिसंबर 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए हैं. इसके लिए तैयारी कर रहे छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं. एनटीए की तरफ से बताया गया है कि कब तक आवेदन कर सकते हैं और परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान किया गया है. आइए जानते हैं कि कितने विषयों के लिए ये परीक्षा आयोजित होनी है और लेट फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख क्या है. 

ये है जरूरी तारीखें 

एनटीए की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि CSIR UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 नवंबर रात 11:50 बजे तक है. लेट फीस के साथ आवेदन 6 से 9 नवंबर तक किए जा सकते हैं. वहीं परीक्षा का आयोजन NTA की तरफ से देशभर के तमाम केंद्रों पर 19, 22 और 27 दिसंबर को होगा. परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होगी. 10 नवंबर से 12 नवंबर तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी. 

इन विषयों के लिए होगी परीक्षा 

  • केमिकल साइंसेज 
  • अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज
  • लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी
  • मैथमेटिकल साइंसेज 
  • फिजिकल साइंसेज 

क्या है CSIR UGC NET?

CSIR UGC NET परीक्षा का आयोजन भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर, और पीएचडी (PhD) में एडमिशन के लिए किया जाता है. हर साल लाखों छात्र इस पात्रता परीक्षा में हिस्सा लेते हैं. यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही नजर रखें. 

यह भी पढ़ें | UPTET में क्या है OMR रिजेक्शन का मामला? जिसे लेकर प्रयागराज में फिर शुरू हुआ प्रोटेस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joint CSIR UGC NET December 2026, CSIR UGC NET, CSIR UGC NET December, Csirnet.nta.nic.in
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com