सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट siu.edu.in या sat-test.org पर सिम्बायोसिस लॉ एप्टीट्यूड टेस्ट (SLAT) के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिए हैं. लॉ के उम्मीदवारों को 4 जून 2021 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा करने होंगे. SLAT 2021 का आयोजन 27 जून 2021 को सुबह 9:30 से 11:15 बजे तक किया जाएगा. सभी उम्मीदवारों के लिए एसएलएटी की पंजीकरण फीस 1,950 रुपये है. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 जून से 27 जून तक जारी होने की उम्मीद है. परीक्षा के बाद परिणाम 8 जुलाई को ऑनलाइन मोड में घोषित किए जाएंगे.
विश्वविद्यालय द्वारा ऑफर किए जा रहे बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए SLAT या SET लॉ परीक्षा का आयोजन किया जाता है. उम्मीदवारों को कुल 900 सीटें ऑफर की जा रही हैं. एसएलएटी प्रवेश परीक्षा के बाद इंटरव्यू और लिखित एबिलिटी टेस्ट होगा.
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर
एसएलएटी 2021 परीक्षा के लिए योग्यता
एसएलएटी 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए. जो छात्र इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे भी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
ऐसे भरें एप्लिकेशन फॉर्म
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट set-test.org पर जाएं और दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
- नियम और शर्तें स्वीकार करें और एसएलएटी आवेदन पत्र खोलें.
- अब अपनी पर्सनल जानकारी, कम्युनिकेशन डिटेल और स्कूल शिक्षा से संबंधित जानकारी डालें.
- अब अपने कोर्स का नाम सिलेक्ट करें और परीक्षा केंद्र के विकल्प को चुनें.
- एप्लिकेशन फॉर्म भरकर फीस सबमिट करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं