Symbiosis Law Aptitude Test 2022 : पुणे स्थित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल (SLS) सिम्बायोसिस लॉ एप्टीट्यूट टेस्ट (SLAT 2022) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का मनोबल बढ़ाने और उनकी तैयारियों में तेजी लाने के लिए 31 मार्च को ट्रायल रन का आयोजन करने जा रहा है. इसका आयोजन ऑनलाइन माध्यम में सिम्बायोसिस लॉ एप्टीट्यूट टेस्ट 2022 के फाइनल से पहले किया जाएगा. जहां तक ट्रॉयल रन के परीक्षा प्रारूप का सवाल है तो इसमें एसएलएटी परीक्षा की तरह ही लीगल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग, एनालिटिकल रीजनिंग, रीडिंग कम्प्रीहेंशन और जनरल नॉलेज से प्रश्न पूछे जाएंगे.
बता दें कि हरेक सेक्शन से 12 प्रश्न पूछे जाएंगे और छात्रों के लिए सभी प्रश्नों का उत्तर देना अनिवार्य होगा. परीक्षा में किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. ट्रायल रन का आयोजन कुल 60 मिनट के लिए किया जाएगा.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
ट्रायर रन में भाग लेने के लिए स्लॉट बुकिंग लाइव जल्द ही शुरू किया जाएगा. विश्वविद्यालय ने एसएलएटी ट्रायल रन 2022 के लिए आवेदन करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों को साझा किया है. इसके मुताबिक केवल वही छात्र इसके लिए योग्य होंगे जिन्होंने 28 मार्च तक रजिस्ट्रेशन और भुगतान की प्रक्रिया पूरी की है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने पर ही छात्र एसएलएटी ट्रायल रन के लिए स्लॉट बुक करा सकेंगे.
स्लॉट बुकिंग 29 मार्च 2022 को दोपहर 2 बजे शुरू होगा. छात्रों को उनकी सुविधानुसार चुनने के लिए तीन स्लॉट प्रदान किए जाएंगे. एसएलएटी ट्रायल रन दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक, शाम 5 बजे से 6 बजे तक और शाम 7 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित किया जाएगा. उम्मीदवार 31 मार्च 2022 दोपहर 12.00 बजे तक स्लॉट बुक करा सकेंगे.
सिम्बायोसिस लॉ स्कूल की डायरेक्टर शशिकला गुरपुर ने कहा, “एसएलएस पुणे में हम छात्रों को भविष्य के लिए आकार देकर / तैयार करके बौद्धिक पेशेवर बनाने का लक्ष्य रखते हैं और यह एसएलएटी ट्रायल रन का उद्देश्य उम्मीदवारों को जीवन की चुनौती के साथ तैयार करना है." उन्होंने कहा कि इससे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा.
इस टेस्ट में भाग लेने वाले उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि ट्रायल रन में प्राप्त अंक केवल छात्रों के संदर्भ और अभ्यास के लिए हैं. ये अंक वास्तविक एसएलएटी परीक्षा को प्रभावित नहीं करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं