REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (Rajasthan Teacher Eligibility Test) 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है. रीट ( REET) के लिए अब उम्मीदवरा 5 जून रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, राजस्थान (Board of Secondary Education, Rajasthan) की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है. आपको बता दें कि इसके पहले परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई, 2022 तक थी. ये भी पढ़ें ः REET 2022: रीट 2022 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, 25 से 27 तक कर सकेंगे फॉर्म में संशोधन
REET Level 1 Cut-off 2021-22: रीट लेवल 1 की कट-ऑफ लिस्ट जारी, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
REET 2022 : राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई
रीट परीक्षा 23 और 24 जुलाई, 2022 को आयोजित की जाएगी. पेपर 1 (स्तर 2) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और पेपर 2 (स्तर 1) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. उम्मीदवार 14 जुलाई से अपने प्रवेश पत्र (शाम 4.00 बजे) डाउनलोड कर सकेंगे.
स्तर 1 परीक्षा कक्षा 1-5 के छात्रों के लिए शिक्षण पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए है और स्तर 2 कक्षा 6-8 के लिए है.
आवेदन शुल्क (Application Fee)
आवेदन शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 550 रुपये का भुगतान करना होगा. जो उम्मीदवार दोनों पेपर देना चाहते हैं, उन्हें 750 रुपये का भुगतान करना होगा.
REET 2022: कैसे करें आवेदन
1.सबसे पहले बीएसईआर रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं.
2.होम पेज पर, रीट 2022 लिंक पर क्लिक करें.
3.रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें.
4. रीट एप्लिकेशन फॉर्म भरें.
5. इसके बाद एप्लिकेशन फीस भरें.
6. इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं