REET 2022 : राजस्थान एलिजिबिलिटी ऑफ टीचर्स (REET) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) लेवल-1 और लेवल-2 शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली रीट (REET) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सोमवार, 18 अप्रैल 2022 से शुरू करेगा. आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू होगी जो अगले महीने की 18 तारीख तक चलेगी. इन पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
शिफ्ट में होगी परीक्षा (Exam Will Be In Shift)
रीट 2022 परीक्षा 23 और 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पेपर 1 (स्तर 2) के लिए परीक्षा का समय सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक है और पेपर 2 (स्तर 1) के लिए समय दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दो परीक्षा (Two Exams)
रीट 2022 के तहत दो परीक्षाएं होनी हैं. पेपर 1 (स्तर 2) को पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के पात्र होंगे, जबकि पेपर 2 (स्तर 1) को पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के पात्र होंगे. आवेदक अपना परीक्षा प्रवेश पत्र 14 जुलाई को शाम 4.00 बजे से आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे. इस साल, आगामी आरईईटी परीक्षा में पदों की संख्या 32,000 से बढ़कर 62,000 हो गई है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फरवरी में घोषणा की थी.
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications)
लेवल 1: कम से कम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) की परीक्षा पास हो, साथ ही 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन परीक्षा उत्तीर्ण हो या उसके अंतिम वर्ष में हो. या 45 % अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन की परीक्षा पास हो.
लेवल-2 : बैचलर डिग्री के साथ दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन की परीक्षा पास हो या उसके अंतिम वर्ष में प्रवेश लिया हो. या कम से कम 50% अंकों के साथ बैचलर या पीजी डिग्री हो और बीएड की परीक्षा पास हो या उसके अंतिम वर्ष में प्रवेश लिया हो.
आवेदन शुल्क (Application fee)
रीट 2022 के एक पेपर के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं दोनों पेपर के लिए उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन आवेदन के दौरान करना होगा.
REET 2022: रीट 2022 के लिए आवेदन का तरीका –
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in पर जाएं.
2. फिर होमपेज पर REET 2022 लिंक पर क्लिक करें.
3.अब रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें.
4.फॉर्म भरने के बाद अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
5.अब आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन सबमिट कर दें.
6.भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं