REET 2022: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (Rajasthan Teacher Eligibility Test) 2022 के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है. जिन उम्मीदवारों ने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें. रीट 2022 के लिए उम्मीदवार आज रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रीट 2022 आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 25 मई से 27 मई तक खुलेगी.
जुलाई में होगी परीक्षा
राजस्थान राज्य स्तरीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई 2022 को किया जाएगा. पेपर 1 (स्तर 2) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और पेपर 2 (स्तर 1) की परीक्षा दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी. लेवल 1 परीक्षा कक्षा 1-5 के शिक्षक पदों की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए है और लेवल 2 कक्षा 6-8 के लिए है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आवेदन शुल्क (Application Fee)
आवेदन शुल्क के रूप में उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 550 रुपये का भुगतान करना होगा. जो उम्मीदवार दोनों पेपर देना चाहते हैं, उन्हें 750 रुपये का भुगतान करना होगा.
REET 2022: कैसे करें आवेदन
1.सबसे पहले बीएसईआर रीट की आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर जाएं.
2.होम पेज पर, रीट 2022 लिंक पर क्लिक करें.
3.रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें.
4. रीट एप्लिकेशन फॉर्म भरें.
5. इसके बाद एप्लिकेशन फीस भरें.
6. इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं