JEE Advanced 2024 Answer Key Date: जेईई मेंस 2024 में सफल रहे टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दी थी. आईआईटी मद्रास द्वारा जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा का आयोजन 26 मई को किया गया था. परीक्षा खत्म होने के साथ ही उम्मीदवार बेसब्री से जेईई एडवांस्ड आंसर-की और रेस्पांस शीट का इंतजार कर रहे हैं. ताजा अपडेट है कि आईआईटी मद्रास आज यानी 31 मई को शाम 5 बजे जेईई एडवांस्ड 2024 रेस्पांस शीट जारी करेगा. उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे. जेईई एडवांस्ड आंसर-की डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जेईई एडवांस्ड रेस्पांस शीट में परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा अंकित उत्तर होते हैं, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंक की गणना कर सकते हैं. रेस्पांस शीट के बाद आईआईटी द्वारा आंसर-की जारी किया जाएगा. जेईई एडवांस्ड 2024 आंसर-की 2 जून को जारी की जाएगी. उम्मीदवार 3 जून तक प्रोविजन आंसर-की के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. इसके बाद आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर-की और जेईई एडवांस्ड 2024 के नतीजे जारी किए जाएंगे. शेड्यूल के मुताबिक जेईई एडवांस्ड 2024 का रिजल्ट 9 जून 2024 को घोषित किया जाएगा. जेईई एडवांस्ड की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को देश की विभिन्न आईआईटी, एनआईटी और दूसरे संस्थानों में बीटेक कोर्सों में एडमिशन मिलता है.
जेईई एडवांस्ड 2024 रेस्पांस शीट कैसे डाउनलोड करें | How to Download the JEE Advanced 2024 Response Sheet
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
इसके बाद IIT JEE Advanced response sheet लिंक पर क्लिक करें.
अब लॉगिन क्रेडेंशियल यानी एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
ऐसा करने के साथ जेईई एडवांस्ड रेस्पांस शीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं