विज्ञापन

छठ पूजा पर सोमवार 16 नवंबर को कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल? स्टेट वाइज लिस्ट

Chhath Puja School Holiday: छठ पर्व की शुरुआत हो चुकी है, जो 16 नवंबर तक चलेगा. इस त्योहार पर कई राज्यों में छुट्टी दी जा रही है. दिल्ली में भी 16 नवंबर की छुट्टी का ऐलान किया गया है.

छठ पूजा पर सोमवार 16 नवंबर को कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल? स्टेट वाइज लिस्ट
16 नवंबर को कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल

दिवाली के बाद देशभर में छठ का त्योहार मनाया जा रहा है. करीब तीन दिन तक ये पर्व बिहार समेत देश के तमाम राज्यों में मनाया जाता है. इस मौके पर कुछ राज्यों में स्कूलों को बंद भी रखा जाता है, जिससे बच्चे भी इस त्योहार को धूमधाम से मना पाएं. छठ के मौके पर 16 नवंबर यानी सोमवार को दिल्ली समेत कई राज्यों ने छुट्टी का ऐलान किया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि सोमवार 16 नवंबर को किन राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे. 

बिहार में ज्यादातर स्कूल बंद

बिहार में छठ का त्योहार शुरू होते ही ज्यादातर स्कूलों को बंद रखा गया है. 13 नवंबर यानी शुक्रवार से ही स्कूल बंद हैं. बीच में शनिवार और रविवार आ रहा है और 16 नवंबर को छठ का त्योहार मनाया जाना है, ऐसे में अब सीधे 17 नवंबर को ही स्कूल खुलेंगे. 

दिल्ली में छुट्टी का ऐलान

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए स्कूलों को हाइब्रिड या ऑनलाइन मोड में चलाया जा रहा है. इसी बीच दिल्ली सरकार की तरफ से 16 नवंबर यानी सोमवार की छुट्टी का ऐलान भी किया गया है. यानी 13 नवंबर के बाद लगातार तीन दिन तक दिल्ली में स्कूल बंद रहेंगे. इस दिन दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टी रहेगी. 

यूपी में छुट्टी का इंतजार 

दिल्ली की तरह यूपी में भी छुट्टी का ऐलान हो सकता है. हालांकि कैलेंडर में इस दिन रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे रखा गया है, यानी छात्र अपनी इच्छा के अनुसार छुट्टी ले सकते हैं. बिहार से सटे कुछ जिलों में इस दिन स्कूल पूरी तरह से बंद रह सकते हैं. इसके लिए डीएम की तरफ से जारी होने वाले आदेश पर नजर रखें. 

ज्यादातर राज्यों में खुलेंगे स्कूल

छठ के मौके पर कुछ राज्यों में जहां छुट्टी का ऐलान किया गया है, वहीं ज्यादातर राज्यों में 16 नवंबर से ही स्कूल खुलने जा रहे हैं. राजस्थान, महाराष्ट्र और हिमाचल में पिछले करीब 10 दिनों से स्कूल बंद हैं. ऐसे में उन्हें 16 नवंबर को खोला जाएगा. 

यह भी पढ़ें | मध्य प्रदेश के शिक्षकों ने किया TET परीक्षा का बायकॉट, दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी

यह भी पढ़ें | हार्वर्ड लेकर आया 4.69 करोड़ का चैलेंज, छात्रों के शानदार बिजनेस आइडिया को मिलेगी उड़ान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Puja, Chhath Puja School Holiday, Chhath Puja Schools Closed, School Holiday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com