- दिल्ली में 10वीं-12वीं के लिए आज से स्कूल खुल गए हैं.
- स्कूलों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा.
- छात्रों के लिए स्कूलों को फेस मास्क और सैनिटाइज़र भी रखना होगा.
Delhi Schools Reopens Today: दिल्ली के स्कूल 9 महीनों से ज्यादा समय के बाद कक्षा 10वीं से 12वीं क्लास के लिए आज से खुल गए हैं. दिल्ली सरकार ने यह फैसला 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए तैयारी करने और असाइनमेंट को पूरा करने के लिए लिया है. इसके साथ ही सरकार ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को स्कूलों में आने की अनुमति देने वाले माता-पिता से लिखित रूप में अनुमति लेने के लिए भी आदेश दिया है.
स्कूलों को इन नियमों का करना होगा पालन
स्कूलों में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 से संबंधित सभी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा. स्कूल अथॉरिटी को कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और अन्य जगहों की सैनिटाइजेशन को सुनिश्चित करना होगा. छात्रों के लिए स्कूलों को फेस मास्क और सैनिटाइज़र भी रखना होगा. प्रत्येक लेबोरेटरी की एंट्री पर सैनिटाइजर डिस्पेंसर लगाना होगा. स्कूल छात्रों को छोटे बैचों में ही प्रैक्टिकल सेशन लेने की अनुमति दे सकते हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
स्कूल खुलने से पहले दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने COVID-19 प्रोटोकॉल के संबंध में राजधानी के प्रत्येक स्कूल की तैयारियों के स्तर का निरीक्षण करने के लिए एक समीक्षा बैठक भी की थी.
दिल्ली सरकार ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों और स्कूलों के कर्मचारियों के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा घोषित नए बोर्ड परीक्षा पैटर्न को समझने में छात्रों की मदद करने के लिए शिक्षक सीबीएसई पाठ्यक्रम, मार्किंग स्कीम और परीक्षा के दिशानिर्देशों पर चर्चा करेंगे.
कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा 20 मार्च से 15 अप्रैल के बीच और कक्षा 12वीं के लिए प्री-बोर्ड परीक्षा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं