CSEET 2020 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) अपना पहला सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET 2020) 29 अगस्त को आयोजित करेगा. COVID-19 महामारी के मद्देनजर CSEET 2020 की परीक्षा उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों के बजाए अपने घरों से ही रिमोट प्रोक्टेड मोड में देनी होगी. 'Remote Proctored Mode' सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन मोड में एग्जाम आयोजित कराने का एक तरीका है. इस मोड में ऑनलाइन एग्जाम में कोई गड़बड़ी या चीटिंग होने की गुंजाइश नहीं होती है.
CSEET 2020 Exam: Official Notification
CSEET 2020 पहले 17 जुलाई को होने वाला था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के चलते इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था. इसके अलावा ICSI ने परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख भी 27 जुलाई तक बढ़ा दी थी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवार अपने घर या किसी भी सहूलियत की जगह से एग्जाम दे सकेंगे. परीक्षा के लिए उम्मीदवार लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल कर सकेंगे. आधिकारिक बयान में यह भी बताया गया है कि उम्मीदवारों को मोबाइल फोन के जरिए परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
ऑनलाइन टेस्ट का कंप्यूटर-आधारित MCQ हिस्सा CSEET के मौजूदा शेड्यूल के अनुसार ही रहेगा. पेपर-4 50 नंबरों के लिए होगा. इसमें करेंट अफेयर्स, प्रेजेंटेशन और कम्युनिकेशन स्किल के सवाल पूछे जाएंगे.
ICSI ने कहा है कि उम्मीदवारों के लॉग इन क्रेडेंशियल परीक्षा से पहले ही उनके ईमेल और मोबइल नंबर पर भेज दिए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं