द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) अक्टूबर 2026 सत्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस शुरू कर दी है. जो स्टूडेंट्स कंपनी सेक्रेटरी (CS) बनना चाहते हैं, तो वे बिना देरी किए ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं. ICSI द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 मार्च, 2026 से ही शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 30 जून, 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.
एलिजिबिलिटी
कक्षा 12वीं पास कर चुके या इस साल परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, ग्रेजुएशन (अंडरग्रेजुएट) कर रहे छात्र भी इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
एग्जाम प्रोसेस और फीसइस बार CSEET परीक्षा का आयोजन अक्टूबर 2026 के पहले हफ्ते में किया जाएगा. खास बात यह है कि यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी. इसके लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा:
- रजिस्ट्रेशन फीस: 7,500
- परीक्षा फीस: 1,500
- एडमिशन की वैलिडिटी: 3 साल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ICSI द्वारा साल में तीन बार - फरवरी, जून और अक्टूबर में परीक्षा का आयोजन करता है.
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें (अधिकतम साइज 2 MB, फॉर्मेट: JPG, PNG, GIF, BMP या PDF)
- उम्मीदवार का फोटोग्राफ और सिग्नेचर
- कक्षा 10वीं का बर्थ सर्टिफिकेट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट या एडमिट कार्ड
- जाति/कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- कोई भी एक वैलिड आईडी प्रूफ (जैसे पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि)
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए 'CSEET October 2026 Registration' लिंक पर क्लिक करिए.
- अपनी पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करिए.
- मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सही फॉर्मेट में अपलोड करिए.
- रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फीस का ऑनलाइन भुगतान करिए.
- फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लीजिए.
यह भी पढ़ें- 1 जून से CBSE Re-evaluation होगा शुरू, पेमेंट गड़बड़ी रोकने के लिए 4 सरकारी बैंक करेंगे मदद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं