CAT Exam 2020: कैट 2020 परीक्षा 29 नवंबर को तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2020) पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट्स प्रोग्राम्स (MBA) में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है. पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट 12: 30 बजे से 2:30 बजे तक और तीसरी 4:30 बजे से 6:30 बजे के बीच आयोजित की जाएगी.
परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2020 परीक्षा के दिन के लिए दिशानिर्देश और एक COVID-19 एडवाइज़री जारी की है, जिसका परीक्षा केंद्रों पर सभी उम्मीदवारों और कर्मचारियों द्वारा सख्ती से पालन किया जाएगा. CAT परीक्षा 2020 के दिशानिर्देशों में रिपोर्टिंग का समय, एडमिट कार्ड औऱ अन्य जरूरी निर्देश उम्मीदवारों के लिए शामिल हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कैट 2020 परीक्षा का रिपोर्टिंग टाइम
29 नवंबर को आयोजित होने वाली कैट की परीक्षा के लिए उम्मीदवार समय से पहले पहुंचे. आधिकारिक बयान में कहा गया, "उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र के गेट बंद होने के समय से कम से कम 30 मिनट पहले टेस्ट सेंटर पहुंच जाएं."
कैट 2020 एडमिट कार्ड
परीक्षा के दिन उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड जरूर कैरी करें. कैट 2020 एडमिट कार्ड पर उम्मीदवारों की सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, एप्लिकेशन नंबर, PwD स्टेटस, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा का रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी.
फोटो आईडी प्रूफ
परीक्षा केंद्र के एंट्री गेट पर उम्मीदवारों को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा. उम्मीदवार अपना पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड या पासपोर्ट कैरी कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं