CAT 2020 Registration: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2020) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. CAT 2020 के लिए आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध हैं. कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. इस परीक्षा के आधार पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) के विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट और दूसरे प्रोग्राम्स में एडमिशन दिया जाता है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं. बता दें कि पंजीकरण लिंक 16 सितंबर तक एक्टिव रहेगा. कैट 2020 के लिए पंजीकरण की फीस 2000 रुपये है. हालांकि, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये है.
CAT 2020 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बैचलर डिग्री में कम से कम 50 फीसदी नंबर होने चाहिए. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक अंक 45% हैं. उम्मीदवार जो बैचलर डिग्री की फाइनल ईयर में हैं और जो लोग डिग्री पूरी कर चुके हैं और अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस साल इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और अन्य संस्थानों में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम IIM इंदौर द्वारा आयोजित किया जा रहा है. CAT 2020 के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं.
CAT 2020 Registration: ऐसे करें आवेदन
- रजिस्ट्रेशन विंडो उपलब्ध हो चुकी है. उम्मीदवार iimcat.ac.in वेबसाइट पर जाकर “new candidates registration” पर क्लिक करके अपना लॉग इन क्रेडेंशियल जनरेट कर सकते हैं.
- लॉग इन क्रेडेंशियल उत्पन्न करने के बाद उम्मीदवार अपना CAT 2020 एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2000 रुपये फीस जमा करनी होगी. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं